सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आनंद वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कराया गया गुणवत्तापूर्ण भोजन

सागर उदय संवाददाता, सागर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम सागर आयुक्त  राजकुमार खत्री के निदेर्शानुसार आज 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे आनंद वृद्धाश्रम, नए बस स्टैंड के पास, वार्ड तिली, सागर में नगर पालिक निगम सागर की दीनदयाल रसोई योजना के माध्यम से वृद्धाश्रम में निवासरत समस्त वृद्धजनों एवं स्टाफ के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई।

इस दौरान वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। नगर निगम द्वारा सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Related Post

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading