👁 कुल विजिटर: 30,207
f 𝕏 ➤

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दें विद्यार्थी: विधायक शैलेंद्र कुमार जैन

सागर उदय संवाददाता, सागर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ह्यमेरे सपनों का भारत चित्र सेवाह्ण कार्यक्रम के तहत शासकीय मोराजी विद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकला का अवलोकन कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए देश, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं तथा देश की विकास यात्रा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रथम राष्ट्र संबोधन में नारी शक्ति के सम्मान, स्वच्छता और देश में शौचालय निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से सामने रखा था। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भारत आज विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। विद्यार्थियों को देश की उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर अपने ज्ञान, प्रतिभा और रचनात्मकता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ह्यमेरे सपनों का भारतह्ण जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने सपनों और कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।

विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर देखी चित्रकला प्रदर्शनी

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने शासकीय सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर भी विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके चित्रों के विषय और उनके माध्यम से व्यक्त किए गए विचारों की जानकारी ली तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की।

इस दौरान विधायक ने विद्यार्थियों से देश के विकास, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

शासकीय सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य डॉ. विनय दुबे, डॉ. सुधीर तिवारी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपनी चित्रकला के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं सशक्त भारत की कल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

मोराजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष चौबे, जिला मंत्री श्रीमती संध्या भार्गव, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्री नीरज यादव, श्री सोनू उपाध्याय, श्री नीरज जैन ह्यगोलूह्ण सहित विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

सांसद संवाद केंद्र में जनसुनवाई के दौरान सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश सागर उदय, सागरसागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े…