शासकीय कला एवं वाणिज्य कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कला को बताया विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम; विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सागर उदय, सागर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  समाजसेवी श्रीमती अनुश्री जैन, शैलेष केसरवानी, एवं  कविता लारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि कला विचारों की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए विद्यार्थी भविष्य के भारत की अपनी परिकल्पना को सामने लाते हैं। वहीं मुख्य अतिथि शैलेष केसरवानी ने वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती साख का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।

 चित्रकला प्रतियोगिता में 40 से अधिक विद्यार्थियों ने ग्रीन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्पेस टेक्नोलॉजी और विविधता में एकता जैसे विषयों पर रंगों के माध्यम से अपनी सोच को उकेरा। इसमें एम.ए. की छात्रा प्रीति जाटव ने प्रथम, एम.कॉम. की वैष्णवी नामदेव ने द्वितीय तथा बी.ए. की गायत्री सूर्यवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में इतिहास विभाग के स्कंद कुर्मी ने प्रथम, बी.ए. की अनुष्का जैन ने द्वितीय एवं अश्वनी तिवारी व अंजलि प्रजापति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि विवेक श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Related Post

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके नोडल कॉलेज के छात्र, पुरुष टीम बनी उपविजेता
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को दी बधाई; कहा- खेल विद्यार्थियों के अनुशासन व…
संस्कारों की पाठशाला में प्रतिभाओं का उत्सव, विधायक लारिया की उपस्थिति में सांस्कृतिक महोत्सव का समापन
सागर उदय, सागर  नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद करार्पुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में…
25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम
8 ग्रामों से 500 से अधिक नागरिक पहुंचे विधायक कार्यालय, एसडीएम-नायब तहसीलदार और पटवारियों की…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading