सीबीएसई एथलेटिक्स में ग्रेटमैन स्कूल की छात्रा अंजी ने जीते दो स्वर्ण पदक

सागर उदय संवाददाता, सागर

सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक कोपल पब्लिक स्कूल, भोपाल में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल, सागर की प्रतिभावान छात्रा अंजी अहिरवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं सागर जिले का नाम गौरवान्वित किया।
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंजी अहिरवार ने आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक पटियाला, पंजाब में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के दौरान सीबीएसई आॅब्जर्वर श्री जॉन्सी कोसी एवं आॅर्गनाइजिंग सेक्रेटरी श्री कपिल केवट ने अंजी अहिरवार को बधाई दी एवं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
अंजी की इस उपलब्धि पर ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि अंजी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Related Post

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय राष्टÑीयसंगोष्ठी का आयोजन
सागर उदय, सागर  स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के एस.व्ही.एन. इंस्टीट्यूट आॅफ फामेर्सी एंड रिसर्च द्वारा विश्व…
जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को दी गई श्रद्धांजलि
सागर उदय, सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय में…
परिवहन विभाग द्वारा गैस किट से संचालित मारूति वैन पर थाना केन्ट में दर्ज करवाई एफआईआर
सागर/ स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading