157 वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
>> सागर>> 157 वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
157 वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
सागर उदय संवाददाता, सागर
आयुर्वेद दिवस के अवसर पर डॉ हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय के पूर्व चिकित्सा अधिकारी ब्र. डॉ. सोमेश्वर नाथ शुक्ला एवं ब्र. श्रीमती शांति देवी शुक्ला की स्मृति में 157 वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 23 सितंबर को संपन्न हुआ। इसमें जिसमें 146 रोगियों का निशुल्क रोग स्वास्थ्य परीक्षण तथा परामर्श डॉ राजेश शुक्ला द्वारा दिया गया जिसमें योग प्रशिक्षण एवं आहार का आयुर्वेद से संबंधित निशुल्क साहित्य भी वितरित किया गया। जिसमें मधुमेह एवं श्वास रोगियों का निशुल्क परीक्षण किया गया। जिसमें रक्ताल्पता 25,यूरिक एसिड 25, बॉडी मॉस 21, श्वास 20, मधुमेह 55 का निशुल्क परीक्षण किया गया इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व सांसद आनंद अहिरवार एवं उनके सहयोगीयो की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ राजेश शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं उनके कार्यों को सराहा गया । यह शिविर शिवोम सोम शांति चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, 5 सिविल लाइन सागर में किया गया है। जिसमें मकरोनिया पथरिया जाट, रजाखेड़ी, बदतूमा, लिधौरा, बारारू, पुरानी सदर, कैंट आर्मी सेंटर एवं विभिन्न अंचलों के लोग शामिल हुए इस शिविर में सत्येश शुक्ला,वीरेन्द्र गोस्वामी, अर्पित देसाई,दीपक मिश्रा, साहिल जैन,अंकित जैन, सोनू साहू, अजय द्विवेदी, दीपक शाह, राजेंद्र रावत इत्यादि का विशेष सहयोग रहा। 158 वां शिविर बुधवार, दिनांक 28/10/2026 को पुन: शिवोम सोम शांति चिकित्सालय एवं 5 सिविल लाइन सागर में किया जावेगा। श्रीमति माया शाह 85 वर्ष की आयु में अवसान हो जाने पर शिविर स्तर पर मौन श्रद्धांजलि दी गई वे पूर्व शिविर सहयोगी रही।
Related
Related Post
- September 21, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 5:29 pm
श्री गणेश जी के समक्ष सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
सागर उदय संवाददाता, सागर बाघाराज तिली स्थित गोविंद विहार में विराजमान भगवान श्री गणेश जी…
- September 18, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 8:49 pm
