प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपनों को विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरा : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न, चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

सागर उदय संवाददाता, सागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का समापन स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से जिस रचनात्मकता और कल्पनाशीलता के साथ प्रदर्शित किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनकी कल्पनाशक्ति यह दशार्ती है कि देश का भविष्य नई सोच और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

विधायक श्री जैन ने कहा कि चित्रकला प्रदर्शनी को देखकर ऐसा लगा कि विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और सपनों को कागज पर जीवंत रूप प्रदान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों द्वारा इतनी सुंदर और सार्थक चित्रकला प्रस्तुत करना उनके परिश्रम और प्रतिभा को दशार्ता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और विद्यार्थियों के माध्यम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है तथा रक्षा, विज्ञान और अंतरिक्ष सहित अनेक क्षेत्रों में देश निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

श्री जैन ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में चंद्रयान मिशन की सफलता भारत की वैज्ञानिक क्षमता का प्रमाण है। इसी प्रकार देश की रक्षा क्षमता में भी लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के विकास और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शैलेंद्र जैन ने मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। इसके पश्चात विकासखंड की विभिन्न संकुलों से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित पांच विद्यार्थी आगामी 26 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मयंक नेमा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती दीपा चतुवेर्दी ने किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मयंक नेमा सहित अनिरुद्ध डिम्हा, नवरत्न हजारी, मनोज नेमा, मनीष नेमा, राघवेंद्र सिंह, बीजू थॉमस, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा सहित विकासखंड के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

हनुमान अखाड़ा में गणेश जी की भव्य महाआरती में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय रहती है समिति, आस्था और परंपराओं को आगे बढ़ाने का…
सेवा और समर्पण रखने से माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होता है : डाक्टर अनिल प्रभाकर शास्त्रि
सागर उदय, सागर पीतल फैक्ट्री में चल रहे असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं श्रीमद् भागवत…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading