मकरोनिया-सिविल लाइन सिटी लिंक मार्ग का होगा भूमिपूजन आज

सागर। 1060.28 लाख रुपए की लागत से 3.20 किमी लंबे सिटी लिंक मार्ग का आधुनिक व्हाइट टॉपिंग तकनीक से निर्माण प्रारंभ होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का भूमिपूजन शनिवार, 26 सितंबर को प्रात: 11 बजे टेम्पो स्टैण्ड, मकरोनिया में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी तथा नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया अध्यक्षता करेंगे। सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय आग्रह किया है कि विकास के इस महत्वपूर्ण अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भूमिपूजन समारोह को गरिमा प्रदान करें और मकरोनियाझ्रसिविल लाइन की नई ह्यलाइफ लाइनह्ण के शुभारंभ के साक्षी बनें।

Leave a Reply

Related Post

भाजपा की ‘संचित शक्ति’ को सहेजें, पुराने कार्यकतार्ओं से निरंतर संपर्क रखें,कार्यकतार्ओं के अनुभव और योगदान को सहेजना संगठन की जिम्मेदारी : अजय जामवाल
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सागर में संभागीय बैठक को…
जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक सम्पन्न, नए जिला अध्यक्ष के लिए रायसुमारी हुई
सर्वधर्म समभाव कांग्रेस की पहचान है : महेश जाटव अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस का अभिन्न हिस्सा…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading