विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नन्हीं बच्चियों का किया सम्मान, अभिभावकों से संवाद कर पोषण एवं स्वास्थ्य की ली जानकारी

सागर उदय संवाददाता, सागर

 सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजन संत कबीर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 87 में किया गया। कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता निषाद, पर्यवेक्षक सुश्री संध्या दांडी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत नन्हीं बच्चियों का सम्मान किया तथा उनके अभिभावकों से संवाद कर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं विकास से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने संबंधित शासकीय योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

विधायक श्री जैन ने अभिभावकों से बच्चों के खान-पान, वजन एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि कोई बच्चा कमजोर या कुपोषित है तो उसके खान-पान पर विशेष ध्यान देकर उसे स्वस्थ एवं तंदुरुस्त बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर अभिभावकों में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी कमी को अज्ञानता या लापरवाही के कारण नजरअंदाज न किया जाए।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि हमारे बच्चे स्वस्थ, सशक्त, सुपोषित और मजबूत बनें। स्वस्थ एवं सक्षम बच्चे ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद कर जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद धर्मेंद्र खटीक, रामेश्वर नेमा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी कोष्टी, रोशनी शकवार, स्वाति कटारे, हेमलता जाट, द्रोपदी अहिरवार, रंजीता कोरी, सहायिका गुड्डी बाई, आशा कार्यकर्ता सोनाबाई एवं जुगल प्रजापति सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रांत संगठक सुश्री रचना जानी का सागर प्रवास
प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय के कुलपति से हुई सार्थक चर्चा सागर उदय संवाददाता, सागर विवेकानंद केंद्र,…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading