नोबल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्त्य सेन के आर्थिक विचारों से रूबरू हुए नोडल कॉलेज के विद्यार्थी: अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित हुईं विविध प्रतियोगिताएं

सागर उदय संवाददाता, सागर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर की प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल निर्देशन में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्त्य सेन के आर्थिक योगदान से परिचित कराने हेतु ह्लआइये अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को जानेंह्व विषय पर शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतीकरण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण एवं लेख लेखन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणामों में पोस्टर प्रस्तुतीकरण में अभिषेक अहिरवार प्रथम तथा पूजा आठिया द्वितीय स्थान पर रहे। इन्होंने अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रो. सेन के प्रसिद्ध ‘क्षमता दृष्टिकोण’ और कल्याणकारी अर्थशास्त्र को दशार्या। वहीं शोभना वाल्मीकि, अभिषेक अहिरवार, जयपाल अहिरवार, रोहिणी एवं हिमांशु नामदेव ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण तथा अन्य विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. अभिलाषा जैन ने बताया कि इस आयोजन का ध्येय विद्यार्थियों में अर्थशास्त्र के सिद्धांतों के प्रति व्यावहारिक व सामाजिक समझ विकसित करना है। आयोजन में सहायक प्राध्यापक श्री आयुष बड़कुल एवं श्रीमती रश्मि दुबे का सराहनीय योगदान रहा। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि प्राचार्या डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में मौलिक चिंतन और शोधपरक दृष्टिकोण का निरंतर विकास हो रहा है।

Leave a Reply

Related Post

बी.के.पी. महाविद्यालय मालथौन में दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यकम का समापन
सागर/मालथौन। पं. बृजकिशोर पटैरिया महाविद्यालय मालथौन में नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय दीक्षांरभ कार्यक्रम…
धर्म और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जोड़ना जरूरी : विधायक शैलेंद्र कुमार जैन
श्री देवी सिंहवाहिनी समाज कल्याण समिति की भाग्योदय प्रसादी कूपन उपहार योजना का शुभारंभ सागर…
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है  : पूर्व मंत्री, विधायक  भूपेन्द्र सिंह
सागर/खुरई/बांदरी। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सेवा काल के…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading