👁 कुल विजिटर: 30,161
f 𝕏 ➤

निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, राजघाट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण

बंद पड़े फाउंटेन शीघ्र चालू कराने एवं नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सागर उदय संवाददाता, सागर

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर स्वच्छता कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तिली, बाघराज, राजघाट चौराहा, न्यू आरटीओ रोड एवं सिविल लाइन क्षेत्र का भ्रमण किया और संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि राजघाट चौराहा शहर का प्रमुख एवं व्यस्ततम आवागमन स्थल है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन होता है। इसलिए इस चौराहे का बेहतर ढंग से सौंदर्यीकरण कराया जाए, जिससे शहर की सुंदरता में वृद्धि हो और यहां से गुजरने वाले नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही चौराहे पर नियमित रूप से सफाई कराने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निगमायुक्त ने राजघाट चौराहे से न्यू आरटीओ तक सड़क की सफाई एवं डिवाइडर की धुलाई का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों पर नियमित सफाई के साथ डिवाइडरों की धुलाई भी कराई जाए, ताकि सड़कों की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे।

बंद पड़े फाउंटेन शीघ्र चालू कराने के निर्देश

राजघाट चौराहे पर लगे बंद फाउंटेन का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर फाउंटेन चालू कराने के निर्देश दिए, जिससे चौराहे की सुंदरता बढ़ाई जा सके। इसके पश्चात निगमायुक्त ने मेडिकल कॉलेज रोड पर लगे ठेले एवं दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरा एकत्र करने के लिए अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यवसायियों की सहभागिता भी आवश्यक है। निगमायुक्त ने सिविल लाइन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा चौराहे पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों की सफाई व्यवस्था नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाए तथा स्वच्छता के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Related Post

महिला डॉक्टर और नर्स से बदसलूकी के आरोप में बीजेपी नेता पर एफआईआर
सागर उदय संवाददाता, सागरमध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी…
कांग्रेस जन ने खाद की समस्या को लेकर ब्रा चौराहा से लेकर डबल लाक तक निकाली दंडवत यात्रा
बंडा। बंडा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को खाद की कमी, ई-टोकन व्यवस्था, फसल बीमा और…
जानवी जनकल्याण सेवा संस्थान द्वारा शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
सागर। शनिवार को शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में जानवी जनकल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष…