सीबीएसई एथलेटिक्स में ग्रेटमैन स्कूल की छात्रा अंजी ने जीते दो स्वर्ण पदक
Sagar Uday >> सागर>> सीबीएसई एथलेटिक्स में ग्रेटमैन स्कूल की छात्रा अंजी ने जीते दो स्वर्ण पदक
सीबीएसई एथलेटिक्स में ग्रेटमैन स्कूल की छात्रा अंजी ने जीते दो स्वर्ण पदक
सागर उदय संवाददाता, सागर
सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक कोपल पब्लिक स्कूल, भोपाल में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल, सागर की प्रतिभावान छात्रा अंजी अहिरवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं सागर जिले का नाम गौरवान्वित किया।
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंजी अहिरवार ने आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक पटियाला, पंजाब में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के दौरान सीबीएसई आॅब्जर्वर श्री जॉन्सी कोसी एवं आॅर्गनाइजिंग सेक्रेटरी श्री कपिल केवट ने अंजी अहिरवार को बधाई दी एवं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
अंजी की इस उपलब्धि पर ग्रेटमैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि अंजी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगी।
Related
Related Post
- November 5, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 9:00 pm
अधिवक्ता संघ की समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट
सागर उदय, सागर जिला अधिवक्ता संघ सागर के सचिव जितेंद्र लखन राठौर ने बताया कि…
- September 23, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 5:47 pm
