👁 कुल विजिटर: 30,154
f 𝕏 ➤

स्वच्छ भारत एक राष्ट्रीय संकल्प है, स्वच्छता गरीब की सेवा और सफाई मित्र सच्चे नायक हैं : पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह

सागर उदय, सागर/खुरई

 स्वच्छ भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। सड़क, पार्क और सार्वजनिक स्थानों को अपनी निजी संपत्ति मानकर उनकी सफाई का ध्यान रखना एक जागरूक नागरिक  की पहचान है। यह विचार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यहां के किला प्रांगण में आयोजित ह्यह्यसेवा मेरा योगदानह्यह्य कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खुरई तालाब के रिपटा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने स्वच्छता कर्मी श्रीमती कमलारानी वाल्मीकि के पांव धो कर शाल श्रीफल से सम्मान किया और सभी उपस्थितों को स्वच्छता, सेवा और श्रमदान का संकल्प दिलाया।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकतार्ओं व आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी सप्ताह में कम से कम एक बार अपने मोहल्ले या गांव के लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की पहल अवश्य करें। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी ऊपर मानते थे क्योंकि स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि गंदगी का सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान गरीब को उठाना पड़ता है। गंदगी से बीमारियां फैलती हैं और गरीब की गाढ़ी कमाई दवाओं में खर्च हो जाती है, इसलिए स्वच्छता अप्रत्यक्ष रूप से गरीबों की सबसे बड़ी सेवा है।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि एक आदर्श वार्ड वही है जो पूर्ण रूप से स्वच्छ हो, जहां गलियों में कूड़ा न हो और नालियों में पानी न रुके। इस महाअभियान के असली और सच्चे नायक हमारे वे ह्यसफाईमित्रह्य हैं जो दिन-रात कठिन श्रम करके हमारी सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखते हैं। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से कहा कि हम सोशल मीडिया का उपयोग स्वच्छता के संदेशों को फैलाने और लोगों को प्रेरित करने के लिए कर सकते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में खुरई नगरपालिका ने इतिहास रच दिया था जब मध्यप्रदेश में नम्बर 1 और देश में गौरवपूर्ण 7 वां स्थान खुरई ने हासिल किया था। खुरई विधानसभा के पौधारोपण अभियान की प्रदेशभर में सराहना हुई और प्रशंसा पत्र मिला। बीते वर्ष खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक दिन में 65 हजार वृक्षों का पौधारोपण किया था और इस वर्ष एकदिन में ही 1,35000 पौधारोपण कर रिकार्ड बनाया। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई के प्राचीन और एतिहासिक डोहेला किला के जीर्णोद्धार तथा सौन्दर्यीकरण कार्य की चरणबद्ध प्रक्रिया का स्मरण करते हुए बताया कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से किस तरह एक खंडहर होती एतिहासिक धरोहर को जीवंत और जनोपयोगी स्थल के रूप में बदला जा सकता है, खुरई का डोहेला किला इसका जीवंत प्रमाण है।

निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार बांटे, महिला जिम व योग केंद्र का शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र के स्कूलों में स्वच्छता पर आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने किला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितरित किए। निबंध प्रतियोगिता में कु. वर्षा अहिरवार, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. सिल्वेनिया जोसेफ, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. पूर्वी सैनी, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कु. कंचन पटेल, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. अनुष्का साहू, दिल्ली पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. मेघा ठाकुर, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्वच्छता में विशेष सहयोग के लिए कु. कशिश चढ़ार, पी.एम.श्री शासकीय ललिता शास्त्री उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, नगर पालिका खुरई के मनोहर वाल्मीकि और अमर वाल्मीकि उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत किला प्रांगण में आयपूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने  खुरई तालाब के रिपटा घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्कूली जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकतार्ओं, अधिकारियों व आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

किला प्रांगण में महिला जिम व ध्यान योग केंद्र का शुभारंभ और आफीसर्स कालोनी में पार्क, जिम, ध्यान केंद्र का भूमिपूजन

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने किला प्रांगण में मां बीजासन मंदिर के पास महिला जिम एवं ध्यान केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां के शहीद भगत सिंह वार्ड में वेयर हाउस के जर्जर शेड को ध्वस्त किए जाने से रिक्त हुए स्थान पर एक करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे पार्क, महिला जिम एवं योग ध्यान केंद्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

सभी छह भाजपा मंडलों, जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों में चलाया स्वच्छता अभियान

ह्यह्यसेवा मेरा योगदानह्यह्य कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अक्टूबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी छह भाजपा मंडलों, खुरई व मालथौन जनपद पंचायत क्षेत्रों तथा खुरई नगर पालिका के अलावा मालथौन, बरोदिया कलां, बांदरी नगर परिषद क्षेत्रों में पूरे उत्साह से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इन कार्यक्रमों में लगभग 395 सार्वजनिक स्थलों पर सेवा कार्य हुए। सभी स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं, आम नागरिकों और शासकीय अमले ने मिलकर श्रमदान किया।

ये रहे उपस्थित

खुरई किला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्नीबाई अहिरवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव, हरिशंकर कुशवाहा, मनोज दुबे, नीतिराज पटेल, नीटू अजमानी, लखन सिंह यादव, काशीराम अहिरवार, मनोज राय पार्षद, सोनू चंदेल राजेंद्र यादव कल्लू, बलराम यादव, एसडीएम खुरई सतीश वर्मा, तहसीलदार खुरई ऋतु राय, सीएमओ खुरई राजेश महतेले, बीएमओ खुरई रामजी ठाकुर, बीआरसी राजेंद्र सेंगर, रवि असाटी, एचएन जिझौतिया, केपी यादव, इंद्रकुमार राय, इंद्राज सिंह, प्रवीण जैन गढ़ौला, रश्मि सोनी व भाजपा महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में साइंस एग्जीबिशन एवं सस्टेनेबिलिटी प्रदर्शनी का आयोजन
सागर उदय संवाददाता, सागर ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक कला, विज्ञान एवं सततता प्रदर्शनी का…