बंडा में 4 करोड़ रुपये से होंगे सड़क चौड़ीकरण और स्टेडियम निर्माण के कार्य

युवाओं और खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी :  विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार

सागरउदय संवाददाता, बंडा

रविवार को बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने मुख्यमंत्री नगरीय निर्माण योजना के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 8 में स्टेडियम निर्माण तथा मुख्य मार्ग सागर-कानपुर के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि एनओसी मिलने के बाद शुरू हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई से संबंधित प्रक्रिया और अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी मिलने में काफी समय लगा। बाईपास का निर्माण नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव था, जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य लोगों के लगातार प्रयासों से एनओसी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई और ठेकेदारों को कार्य सौंपा गया। उन्होंने आगे कहा कि अब नगरीय सीमा में मुख्य मार्ग का दोनों ओर तीन-तीन मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क का निर्माण छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। वार्ड क्रमांक 8 में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए स्थान निर्धारित कर लिया गया है। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम बनाया जाएगा। इससे नगर के युवाओं और खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। स्टेडियम निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष वैभवराज सिंह कुकरेले, मंडल अध्यक्ष रुपेश रोशन खरे, श्यामकिशोर नामदेव ने भी संबोधित किया ।

उपयंत्री आकाश राठौर ने निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क चौड़ीकरण पर दो करोड़ रुपये तथा खेल स्टेडियम निर्माण पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण छह माह और स्टेडियम निर्माण एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने नगर परिषद के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकतार्ओं से नगर में लंबित विकास कार्यों को आपसी समन्वय के साथ शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।

इस अवसर पर बरा मंडल अध्यक्ष नीतेश जैन नैनधरा, महेंद्र जैन भूसा, जाहरसिंह ठेकेदार , मंगल सिंह दादा जिला मंत्री महेन्द्र सिंह महूंना ,पार्षद राजेश जैन महावीर , बाबूसिंह मुड़िया, अशोक राय,  विजय सरवरिया,  उमेश जैन, पन्ना ठाकुर, रफीक सिद्दीकी, अभि कटारे, केशरी सिंह, देव पटेल, सनत जैन, संतोष यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

इंफ्लुएंजा व अन्य फ्लू की टेस्ट किट खरीदी के लिए पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से आग्रह किया
सागरउदय संवाददाता, सागर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading