भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने दिल्ली में की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से लिया मार्गदर्शन, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल को दी बधाई

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

इसी क्रम में रिशांक तिवारी ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री आशीष उषा अग्रवाल से भी मुलाकात की। नवीन दायित्व मिलने के पश्चात यह उनकी पहली मुलाकात रही। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मध्य प्रदेश में आशीष उषा अग्रवाल के साथ काम करने का मिला अवसर : रिशांक तिवारी

मुलाकात के दौरान रिशांक तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश में श्री आशीष उषा अग्रवाल के साथ पार्टी के मीडिया संबंधी कार्यों में काम करने का अवसर मिला। उनके साथ कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में काम करना उनके लिए सीखने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

रिशांक तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में साथ काम करने के दौरान उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली को करीब से समझने और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव मिला। उन्होंने श्री आशीष उषा अग्रवाल को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Related Post

श्री गणेश जी के समक्ष सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
सागर उदय संवाददाता, सागर बाघाराज तिली स्थित गोविंद विहार में विराजमान भगवान श्री गणेश जी…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading