बलवा जैसी परिस्थितियों से निपटने पुलिस ने की बलवा परेड
>> सागर>> बलवा जैसी परिस्थितियों से निपटने पुलिस ने की बलवा परेड
बलवा जैसी परिस्थितियों से निपटने पुलिस ने की बलवा परेड
सागर उदय संवाददाता, सागर
जिले में त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और बलवा जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने बलवा परेड की। बलवा परेड पुलिस लाइन मैदान में की गई।
जिसमें पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने स्वयं पुलिस बल को ब्रीफ कर बलवा परेड करवाई। कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों में समंवित, अनुशासित और प्रभावी कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया।
बलवा परेड के दौरान पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने, भीड़ नियंत्रण, आपसी तालमेल और आवश्यकतानुसार त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के संबंध में अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस को दो दलों में बांटा गया। एक को दंगाइयों की भूमिका में खड़ा किया। उन्होंने हंगामा शुरू किया। पुलिस ने चेतावनी देकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की।
बार-बार समझाइश दी गई। नहीं मानने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। डंडे की दम पर खदेड़ा गया। स्थितियां बिगड़ने पर फायरिंग की गई। पूरी परेड में जिलेभर के पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखना और सामूहिक कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया क्षमता को बेहतर बनाना रहा।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 7
- by Sagar Uday
- 0
- 9:06 pm
25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम
8 ग्रामों से 500 से अधिक नागरिक पहुंचे विधायक कार्यालय, एसडीएम-नायब तहसीलदार और पटवारियों की…
- September 19, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 6:45 pm
