👁 कुल विजिटर: 805
f 𝕏 ➤

300 वर्ष प्राचीन मरई माता मंदिर में महापौर संगीता सुशील तिवारी ने किए दर्शन, मंदिर भवन निर्माण का दिया आश्वासन

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी के साथ महापौर ने की पूजा-अर्चना, मंदिर समिति ने रखी भवन निर्माण की मांग

सागर उदय संवाददाता, सागर

रविशंकर वार्ड स्थित लगभग 300 वर्ष प्राचीन मरई माता मंदिर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने दर्शन कर मां मरई माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी भी उनके साथ उपस्थित रहे। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर के प्रमुख पुजारी एवं संरक्षक श्री ओमप्रसाद दुबे तथा श्री पुनीत दुबे ने महापौर का सम्मान किया।

दर्शन के पश्चात मंदिर समिति के व्यवस्थापक बाटू दुबे एवं समिति के सदस्यों ने महापौर के समक्ष मंदिर परिसर में भवन निर्माण की आवश्यकता की मांग रखी। समिति ने बताया कि प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं धार्मिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए भवन की आवश्यकता है। इस पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने तत्काल आश्वासन देते हुए कहा कि मंदिर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण का कार्य शीघ्र कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा, मरई माता मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। लगभग 300 वर्ष पुराने इस मंदिर से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर समिति द्वारा भवन निर्माण की जो मांग रखी गई है, उस पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा, ह्लमरई माता मंदिर सागर की प्राचीन धार्मिक धरोहरों में से एक है। ऐसे ऐतिहासिक मंदिरों का संरक्षण और विकास हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मंदिर समिति एवं वार्डवासियों की मांग पर महापौर जी द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया जाना सराहनीय है। हमारा प्रयास रहेगा कि मंदिर के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ें।

इस अवसर पर नितिन दुबे,  सुरेंद्र ठाकुर, टप्पू चौबे, राकेश चौबे, सुरेंद्र रिछारिया, प्रेम घोसी, बिंदे साहू, सुरेश ठाकुर सहित मंदिर समिति के सदस्य, वार्डवासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर के विकास एवं भवन निर्माण की पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Related Post

दशलक्षण महापर्व पर मंगलधाम में निकली श्रीजी की भव्य विमान यात्रा, शैलेश केसरवानी हुए शामिल
पर्यूषण पर्व आत्मशुद्धि, संयम, त्याग, तपस्या और क्षमा का संदेश देने वाला पावन पर्व :…
5 फीट की गणेश प्रतिमा के सामने गूंजे भजन-कीर्तन, श्रीराम कीर्तन मंडली सहित अन्य मंडलियों ने बांधा धार्मिक समां
शाहपुर। नगर के वार्ड क्रमांक-1 में गणेश उत्सव के अवसर पर 5 फीट की श्री…
12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के बकाया संपत्तिकर एवं जलकर के अधिभार में मिलेगी विशेष छूट
सागर उदय, सागर शासन के निदेर्शानुसार शनिवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading