👁 कुल विजिटर: 3,703
f 𝕏 ➤

मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार का हुआ सागर आगमन

कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र

सागर उदय संवाददाता, सागर

आज मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार का सागर आगमन हुआ। इस अवसर पर फॉरेस्ट आॅफिस में कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

इस दौरान सागर नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई तथा कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निम्नलिखित मांगें प्रस्तुत कीं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

विनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए

नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की उचित कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें सेवा संबंधी लाभ प्राप्त हो सकें।

प्रत्येक माह 1 से 5 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाए

नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

ईपीएफ एवं एनपीएस की राशि कर्मचारियों के खातों में शीघ्र जमा की जाए।

नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के कर्मचारियों की ईपीएफ एवं एनपीएस की लंबित राशि संबंधित खातों में शीघ्र जमा कराई जाए, ताकि कर्मचारियों के भविष्य एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़े हित सुरक्षित रह सकें। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार जी कर्मचारियों की इन जायज मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करेंगे।

इस अवसर परसंभागीय अध्यक्ष राजू यादव राजेंद्र मलैया प्रकोष्ठ और नगर पालिका निगम सागर बाबू मछंदर सुरेंद्र महावत एवं सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Related Post

संकल्प फाउंडेशन ने निभाया वादा, बोन मैरो कैंसर पीड़ित बच्ची के घर लगाया आरओ वॉटर प्युरिफायर सिस्टम
एक साल से बोतलबंद पानी पर निर्भर था परिवार, शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने के…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading