👁 कुल विजिटर: 3,701
f 𝕏 ➤

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने की मुलाकात, सागर आगमन का दिया न्योता

सागर उदय संवाददाता, सागर

विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सागर आगमन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान विधायक श्री जैन ने सागर के सामाजिक एवं व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुलाकात के दौरान विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने नामदेव समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रखते हुए नामदेव जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने समाज की भावनाओं और इस मांग के महत्व से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया।

इसके अतिरिक्त, सागर के अनाज-तिलहन व्यापारी संघ से जुड़े मंडी व्यापारियों द्वारा विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं एवं लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के संबंध में विधायक श्री जैन को ज्ञापन सौंपा गया था। व्यापारियों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री जैन ने उनके निराकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबंधित पत्र सौंपा तथा आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और समाज की जायज मांगों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष इन विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस पहल से सागर के सामाजिक एवं व्यापारिक वर्गों की अपेक्षाओं को शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Related Post

लेहदरानाका बड़ी नदी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्वच्छता-सुरक्षा-सेवा का अद्भुत संगम देखने मिला
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने निगम अमले के साथ स्वयं मोर्चा सम्हालकर विसर्जन व्यवस्था को चाकचौबंद…
जय स्तंभ पर देर रात प्रधानमंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त का आक्रोशित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए शहर कांग्रेस ने किया पुतला दहन
सागर उदय संवाददाता, सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading