👁 कुल विजिटर: 5,474
f 𝕏 ➤

सागर लोकसभा की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, पश्चिम मध्य रेलवे की बैठक में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाईं कई प्रमुख मांगें

सागरउदय संवाददाता, सागर

सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई रेल सेवाओं की शुरूआत, वर्षों से लंबित आधारभूत परियोजनाओं को गति देने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज, जबलपुर में संपन्न पश्चिम मध्य रेलवे की जोनल बैठक में महत्वपूर्ण पहल हुई। जबलपुर में आयोजित बैठक में सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने क्षेत्र की जरूरतों को प्रमुखता से रखते हुए नई रेल लाइनों, ट्रेनों के संचालन एवं विस्तार, रेलवे ओवरब्रिज (फडइ), स्टेशन पुनर्विकास, सुरक्षा व्यवस्था और छोटे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं से जुड़े 26 प्रमुख विषयों पर विस्तृत मांग-पत्र प्रस्तुत किया।बैठक में जबलपुर मंडल के सभी सांसदों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक (ऊफट) तथा वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। सागर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई और कई विषयों पर आगे कार्रवाई की उम्मीद जगी।

तीन महीने में तीन फडइ जनता को समर्पित होने की उम्मीद सागर क्षेत्र में सड़क और रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने विशेष रूप से सागर बायपास फडइ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबित रेलवे कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

सागर बायपास और रिंग रोड के तैयार होने के बावजूद रेलवे के शेष कार्यों के कारण भारी वाहनों का शहर के भीतर से गुजरना यातायात, व्यापार और सड़क सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और निश्चित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने पर जोर दिया गया।

बैठक के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी तीन महीनों में सागर क्षेत्र के तीन फडइ जनता को समर्पित किए जाने की उम्मीद है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार और आम नागरिकों को राहत मिलने की संभावना है।

सांसद ने क्षेत्र में निमार्णाधीन लगभग 12 फडइ परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा, प्रत्येक परियोजना के लिए जिम्मेदार अधिकारी तय करने तथा रेलवे, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वित निगरानी व्यवस्था बनाने का सुझाव भी दिया।

मांग-पत्र में नरयावलीझ्रलुहारी मार्ग के छउ-16, सागर बायपास के छउ-21, बीनाझ्रकटनी रेल सेक्शन से जुड़े छउ-25 और छउ-27, सागर रेलवे स्टेशन से छावनी परिषद को जोड़ने वाले छउ-26 तथा गढ़ाझ्रलिधौरा मार्ग के छउ-32 सहित अन्य फडइ परियोजनाओं की प्रगति और समय-सीमा स्पष्ट करने की मांग शामिल है।

बीना जंक्शन बनेगा चार दिशाओं में टएटव ट्रेनों का प्रमुख केंद्र

बीना जंक्शन के विकास को क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यार्ड रीमॉडलिंग के कार्य के बाद बीना में रेल परिचालन की क्षमता और सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर जोर दिया गया।आगामी एक वर्ष में बीना के रेल बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार की उम्मीद है। प्रस्तावित दिशा के अनुसार, बीना को चार दिशाओं में टएटव ट्रेनों के संचालन का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर है— बीना से कटनी, बीना से गुना, बीना से भोपाल, बीना से झांसी।

इन सेवाओं का विस्तार होने पर दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आसपास के कस्बों से आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ मिल सकता है। बीना से जुड़ी कनेक्टिंग ट्रेनों की जानकारी सागर स्टेशन पर उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट यात्री सूचना प्रणाली विकसित करने का सुझाव भी दिया गया।

रीवाझ्रचार्लापल्ली ट्रेन जल्द शुरू कराने की मांग सागर क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रीवाझ्रचार्लापल्ली ट्रेन संख्या 20158 के नियमित संचालन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। मांग-पत्र के अनुसार, इस ट्रेन को नियमित रेल सेवा के रूप में चलाने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से प्राप्त हो चुकी है, लेकिन परिचालन शुरू नहीं हो पाया है।

सांसद ने स्वीकृत रेल सेवाओं को लागू करने में हो रही देरी पर ध्यान आकर्षित करते हुए इनके संचालन की स्थिति स्पष्ट करने और जल्द शुरूआत सुनिश्चित करने की मांग रखी।

इसके अतिरिक्त हजरत निजामुद्दीनझ्रअंबिकापुर एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाने के संबंध में जारी रेलवे बोर्ड के आदेश के क्रियान्वयन का मुद्दा भी उठाया गया।

सागर स्टेशन पर दूसरे चरण में ऋडइ, एस्केलेटर और आधुनिक सुविधाओं की मांग सागर रेलवे स्टेशन को अधिक यात्री-अनुकूल और आधुनिक बनाने के लिए दूसरे चरण में सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया गया। प्रमुख मांगों में शामिल हैं—स्वीकृत 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज (ऋडइ) के निर्माण में तेजी,एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी सुविधाओं का विस्तार, प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 से संबंधित कार्यों को गति देना, प्रवेश-निकास, पार्किंग और सकुर्लेटिंग एरिया को व्यवस्थित करना,प्लेटफॉर्म नंबर 1 से अतिक्रमण हटाकर यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना, स्टेशन पर बीना जंक्शन की कनेक्टिंग ट्रेनों, समय-सारणी, प्लेटफॉर्म और स्थानीय परिवहन की जानकारी देने वाली स्मार्ट सूचना प्रणाली विकसित करना।

सांसद ने छोटे स्टेशनों की सुविधाओं को भी प्राथमिकता देने की मांग रखी। लिधौरा खुर्द, नरयावली, ईसरवारा, जरुआखेड़ा और सुमरेड़ी सहित स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म शेड, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई बेहतर करने का आग्रह किया गया।

मकरोनिया स्टेशन का चरणबद्ध विस्तार तथा वहां ट्रेन वॉशिंग पिट और कोच रखरखाव सुविधाओं की तकनीकी एवं परिचालन व्यवहार्यता का अध्ययन करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

सागर से पुणे, बेंगलुरु और अन्य शहरों के लिए बेहतर रेल संपर्क

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई रेल कनेक्टिविटी और मौजूदा ट्रेनों के मार्ग एवं आवृत्ति में सुधार के कई प्रस्ताव रखे गए।

*प्रमुख मांगों में शामिल

हैं— रीवाझ्रपुणे ट्रेन के मार्ग और परिचालन व्यवस्था में सागर को जोड़ने की व्यवहार्यता का अध्ययन।

बेंगलुरुझ्रलखनऊ और जबलपुरझ्रबेंगलुरु सेवाओं के वैकल्पिक मार्गों में सागर को शामिल करने की संभावना पर विचार।

गोरखपुर हमसफर ट्रेन को सप्ताह में दो या तीन दिन चलाने का प्रस्ताव।

जबलपुरझ्रकटरा वैष्णो देवी सेवा को सप्ताह में तीन दिन संचालित करने की मांग।

शिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने का प्रस्ताव।

Leave a Reply

Related Post

शासकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज की लापरवाही और शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल, पांच सदस्यीय कमेटी की जांच भी कठघरे में
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल और सप्लीमेंट्री आने के बाद उठे सवाल, जांच में…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading