👁 कुल विजिटर: 5,519
f 𝕏 ➤

पामाखेड़ी-चावड़ा सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : विधायक इंजी. प्रदीप लारिया

सांसद डॉ. लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक लारिया की अध्यक्षता में 4.10 किमी सड़क का भूमिपूजन

सागर उदय संवाददाता, सागर

नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में शनिवार को ग्राम चावड़ा में पामाखेड़ीझ्र चावड़ा सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। 401.92 लाख की लागत से 4.10 किलोमीटर लंबाई में निर्मित होने वाले इस सड़क मार्ग का भूमिपूजन नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में तथा सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

यह सड़क मार्ग क्षेत्र के ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने, गांवों के बीच संपर्क को बेहतर करने तथा ग्रामीणों को आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। सड़क निर्माण से विद्यार्थियों, किसानों, ग्रामीणों एवं अन्य नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की विकास गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी।

विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास का वास्तविक उद्देश्य ग्रामीण अंचलों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाना है। सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और रोजगार के अवसरों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पामाखेड़ीझ्रचावड़ा सड़क का निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से अपेक्षित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति के लिए आवश्यक है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना निरंतर प्राथमिकता बनी रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनसहभागिता के साथ क्षेत्र को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क संपर्क ग्रामीण विकास की आधारशिला है। बेहतर सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों, बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ती हैं। इससे ग्रामीणों का समय बचता है और आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है। पामाखेड़ीझ्रचावड़ा सड़क मार्ग का निर्माण क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं का उद्देश्य गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्रवासियों की सड़क सुविधा से जुड़ी अपेक्षाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पड़रिया, अरविंद घोसी, आॅफिसर यादव, शालकराम मिश्रा, एड. हरीराम सिंह, बलराम पाराशर, राजेश राजपूत, रत्नेश राजपूत, सरपंच राजाराम शर्मा, श्री सिंह, शालू पांडे, पार्षद जितेंद्र सिंह, भारत घोसी, प्रशांत अहिरवार, अरविंद तिवारी, शिवराज सिंह यादव, रवि यादव, मनहरण अग्निहोत्री, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

राहतगढ़ ब्रिज के आसपास स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही देख निगमायुक्त ने स्वच्छता पर्वेक्षक प्रकाश ताम्रकार को आॅन द स्पॉट निलंबित किया
सफाई दरोगा द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के प्रति रहवासियों एवं दुकान संचालकों को…
ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग में ‘नशा मुक्त युवा’ विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह संपन्न
सागर उदय, सागरज्ञान सागर कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, सागर में ह्लनशा मुक्त युवा झ्र विकसित भारतह्व…
संस्कारों की पाठशाला में प्रतिभाओं का उत्सव, विधायक लारिया की उपस्थिति में सांस्कृतिक महोत्सव का समापन
सागर उदय, सागर  नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद करार्पुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading