👁 कुल विजिटर: 29,419
f 𝕏 ➤

वैशाली नगर कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा ज्ञापन

सागर उदय संवाददाता, सागर

शिवाजी वार्ड स्थित वैशाली नगर कॉलोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने रहवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सड़क निर्माण की मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए संबंधित वार्ड पार्षद एवं इंजीनियर को स्थल निरीक्षण कर सड़क निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा सड़क निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विधायक श्री जैन ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सड़क, आवागमन एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क निर्माण की संभावनाओं का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में  संजय खरे,  सुरेंद्र राजपूत,  बीडी पाठक,  सुबोध वास्तव,  राकेश रैकवार,  राजीव एलेक्जेंडर, बद्री विशाल तिवारी,  क. विश्वकर्मा,  योगेश गुप्ता,  मृत्युंजय तिवारी,  एनके शर्मा,  सुनील गुप्ता,  हेमंत कोरी एवं  पीडी गौतम सहित वैशाली नगर कॉलोनी के निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

सागर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, दद्दा जी के प्रकटोत्सव पर हुई महाआरती
सागर। पीतल फैक्ट्री परिसर में मोहन कुशवाहा जी द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा…
छात्रों की गूंज अभियान को लेकर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया छात्रों से संवाद
सागर उदय संवाददाता, सागर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता  राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित…