सागर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, दद्दा जी के प्रकटोत्सव पर हुई महाआरती
Sagar Uday >> सागर>> सागर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, दद्दा जी के प्रकटोत्सव पर हुई महाआरती
सागर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, दद्दा जी के प्रकटोत्सव पर हुई महाआरती
सागर। पीतल फैक्ट्री परिसर में मोहन कुशवाहा जी द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन सोमवार को पावन बेला में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।
समापन दिवस पर परम पूज्य अनंत श्री विभूषित, ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” महाराज के पावन प्रकटोत्सव के अवसर पर महाआरती एवं पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गृहस्थ संत महंत केशव महाराज जी ने पूज्य गुरुदेव दद्दा जी की विशेष पूजन एवं महाआरती कराई।
कथा के समापन पर शास्त्री जी ने दद्दा जी का स्मरण करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दद्दा जी ने विश्व एवं राष्ट्र कल्याण के लिए जो मार्ग बताया है, यदि हम सभी शिष्य उस मार्ग पर चलें तो निश्चित रूप से यह दद्दा जी के जन्म दिवस पर सच्ची विनयांजलि होगी।
गुरुपद पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। गुरु हमें न केवल शिक्षा देते हैं, बल्कि सही और गलत में अंतर करना भी सिखाते हैं। वे हमारे चरित्र, सोच और व्यवहार को सही दिशा में ले जाते हैं। गुरु का मार्गदर्शन हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति देता है।
उन्होंने कहा कि दद्दा जी केवल एक गुरु नहीं थे, वे एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक थे। उन्होंने हमें अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी और कड़ी मेहनत का महत्व समझाया है।
गुरु बिन ज्ञान नहीं होता – गुरु हमें अज्ञान के अंधकार से बाहर निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं। गुरु का सम्मान करना और उनकी बातों का पालन करना हर शिष्य का कर्तव्य है।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने दद्दा जी महाराज के छायाचित्र पर गुरुचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इनकी रही उपस्थिति -कार्यक्रम में दद्दा शिष्य मंडल जबलपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, छतरपुर, घनश्यामबाग, कूड़ा, बांदकपुर आदि जिलों के शिष्य मंडलों के सदस्य सम्मिलित हुए।
सागर शिष्य मंडल से मुख्य रूप से कार्यक्रम के आयोजक मोहन कुशवाहा, वरिष्ठ गुरु भाई सुरेन्द्र सुहाने, अभय दरे, सुखदेव मिश्रा, राजकुमार तिवारी, उत्तम सिंह, माधव कटारे, अशोक दीक्षित, शिवदत्त व्यास, प्रदीप दुबे, इंजीनियर महेन्द्र गोस्वामी, मनोज पवार, नारायण कबीर पंथी, आनंद ददरिया, गुड्डे अग्रवाल, महावीर शर्मा, अशोक चौधरी, रितेश तिवारी, विवेक सक्सेना, अखिलेश गौर, हेमंत रैकवार, नितिन राठौर, रिंकू मासाब, चंदन सुहाने, संदर्भ कठल सहित बड़ी संख्या में दद्दा शिष्य मंडल के गुरु भाई एवं भक्त मंडल उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 21, 2026 • 👁 29
- by Sagar Uday
- 0
- 8:45 pm
मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार का हुआ सागर आगमन
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र सागर उदय संवाददाता, सागर आज मध्य प्रदेश…
- September 21, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 8:35 pm
