👁 कुल विजिटर: 30,166
f 𝕏 ➤

MP में साइक्लोन अर्नब का असर-कई शहरों में बदला मौसम

भोपाल
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। भोपाल समेत कई शहरों का मौसम बदल गया है। सतना और कटनी में बारिश हो रही है, जबकि शहडोल में कहीं बारिश हुई तो कहीं मौसम सूखा रहा। रतलाम में ठंडी हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। इंदौर, धार में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। साइक्लोन ह्यअर्नबह्ण के असर से खजुराहो का मौसम भी बदल गया है। यहां शाम 4:30 बजे ठंडी हवाओं के साथ बादल छा गए और हल्की बारिश हुई। अनूपपुर जिले में भी काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि 23 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Related Post

जिले में दुग्ध उत्पादन में हो रही है वृद्धि, पशुपालन को मजबूत करने के लिए मिशन आयोजित कर रहा प्रशिक्षण
सागर उदय सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा की कहानी की श्रृंखला में आज हम…