👁 कुल विजिटर: 29,380
f 𝕏 ➤

ज्ञानवीर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता एवं ह्यरन फॉर यूनिटी का आयोजन

सागर उदय संवाददाता, सागर

ज्ञानवीर विश्वविद्यालय में 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर श्री आदित्य सिंह राजपूत, कुलपति प्रो. एम.पी. शुक्ला, प्रति-कुलपति प्रो. मनोज भाटिया, कुलसचिव श्री मनीष जैन, संयुक्त कुलसचिव डॉ. नामदेव, सहायक कुलसचिव श्री राजेंद्र विश्वकर्मा एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. विनोद सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नंदिनी दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट स्पीच का पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विनोद सिंह तोमर, डॉ. आशीष जैन, डॉ. राज, डॉ. ईशा शर्मा एवं डॉ. शिखा जैन शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति एवं विचारों का मूल्यांकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में डॉ. उदय गुप्ता, डॉ. रजनीश, डॉ. राजेंद्र पटेल, प्रखर तिवारी, नितिन साहू एवं डॉ. नेहा साहू सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. शुभम जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. लेखन द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता के पश्चात राष्ट्रीय एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देते हुए ह्यरन फॉर यूनिटीह्ण का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को स्मरण करते हुए एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Related Post

ब्रिज किशोर साहू का निधन
सागर। मोतीनगर सूर्योदय भवन रविशंकर वार्ड निवासी ब्रिज किशोर साहू (ब्रजेश) पुत्र स्व रामचरण साहू…