कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 4 व 5 नवंबर को कैंप आयोजित
Sagar Uday >> सागर>> कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 4 व 5 नवंबर को कैंप आयोजित
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 4 व 5 नवंबर को कैंप आयोजित
सागर उदय संवाददाता, सागर
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा अनुमोदित आदेशानुसार जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए जिला पेंशन कार्यालय सागर में दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
प्राधिकृत पेंशन अधिकारी, सागर द्वारा समस्त संवितरण एवं आहरण अधिकारियों को जारी पत्र में बताया गया है कि कमिश्नर सागर संभाग सागर के आदेश के परिपालन में लंबित पेंशन प्रकरणों एवं वेतन निर्धारण को कऋटकर सिस्टम में आॅनलाइन सबमिट करने हेतु दिनांक 04.11.2026 एवं 05.11.2026 को जिला पेंशन कार्यालय सागर में कैंप आयोजित किया जा रहा है।
समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि उनके कार्यालय में लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु पेंशन कार्य से संबंधित कर्मचारी / अधिकारी को कैंप में उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही यदि कोई पेंशन प्रकरण किसी विशेष कारण से लंबित है, तो उसकी सूची कारण सहित तैयार कर संभागीय पेंशन कार्यालय सागर को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Related
Related Post
- July 9, 2026 • 👁 23
- by Sagar Uday
- 0
- 5:17 pm
भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों के लिए संजीवनी
बीते 8 दिनों में 51 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त सागर उदय संवाददाता, सागरमध्यप्रदेश के…
- August 31, 2026 • 👁 20
- by Sagar Uday
- 0
- 6:51 pm
