👁 कुल विजिटर: 14,833
f 𝕏 ➤

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भोपाल में आयोजित बहुआयामी प्रदर्शनी में सागर के कृषि उत्पादों का प्रदर्शन

जैविक एवं प्राकृतिक खेती, उन्नतशील बीजों और विभिन्न कृषि उत्पादों की दी गई जानकारी

सागर उदय संवाददाता, सागर

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में किसान कल्याण वर्ष 2026 पर केंद्रित बहुआयामी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिला सागर के परियोजना संचालक आत्मा श्री मुकेश कुमार प्रजापति के निदेर्शानुसार जानकी रमन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, कपूरिया जैविक फार्म सागर एवं केसली किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड, केवलारी कला केसली द्वारा कृषि स्टॉल लगाकर विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी में किसानों को जैविक उत्पाद एवं प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, दशपर्णी के साथ कृषकों द्वारा उत्पादित शुद्ध मूंगफली एवं सरसों का तेल, चना, अरहर दाल, मूंग दाल, विभिन्न प्रकार के उन्नतशील बीज, औषधीय फसलों के बीज, काला आलू, नीला आलू एवं जैविक गुड़ प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को विभिन्न प्रकार की फसलों की जानकारी भी प्रदान की गई।

प्रदर्शनी में एफपीओ संचालक श्री धनीराम गुप्ता, श्री अशोक कुशवाहा एवं कपूरिया जैविक फार्म के श्री आकाश चौरसिया तथा उनकी टीम ने सहभागिता की। नोडल अधिकारी श्री दिनेश कुमार अहिरवार (बीटीएम), आत्मा परियोजना राहतगढ़, सागर के सहयोग से कृषि स्टॉल तैयार कर किसानों को विभिन्न उत्पादों एवं फसलों की जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Related Post

प्रस्फुटन समितियों को दिया गया शक्ति संचय प्रशिक्षण ग्राम पंचायत भवन गिदवानी मे
प्रशिक्षण में ग्राम विकास, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी…