👁 कुल विजिटर: 16,198
f 𝕏 ➤

लाइफ लाइन बनेगा मकरोनिया चौराहा-बटालियन-संत रविदास स्मारक मार्ग, विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने किया निरीक्षण

4.80 करोड़ रुपये की लागत से 2.70 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण, विधानसभा क्षेत्र के 40-50 गांवों को मिलेगी सुगम कनेक्टिविटी

सागर उदय संवाददाता, सागर

नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने बुधवार को मकरोनिया चौराहा से बटालियन होते हुए संत रविदास स्मारक तक निमार्णाधीन सड़क का निरीक्षण किया। लगभग 4.80 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 2.70 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में 1100 मीटर सीसी सड़क, 1600 मीटर बीटी सड़क एवं चार पुलियों का निर्माण किया जा रहा है।

यह मार्ग मकरोनिया की लाइफ लाइन बनने के साथ विधानसभा क्षेत्र के लगभग 40-50 गांवों के लिए आवागमन का सुगम संपर्क मार्ग बनेगा। पूर्व में धूलभरे रास्ते से गुजरने वाले नागरिकों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। पड़रिया सहित आसपास के गांवों के स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए शिक्षण संस्थानों तक पहुंच आसान होगी, वहीं किसानों एवं ग्रामीणों को अपनी उपज और दैनिक जरूरतों के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही झांसी-नरसिंहपुर एवं दमोह-जबलपुर मार्ग तक पहुंच भी सुगम होगी। विधायक श्री लारिया ने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा निर्धारित गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मकरोनिया, पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, पीडब्ल्यूडी एसडीओ यनेन्द्र कुमार नामदेव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

खेल ही नहीं, एकाग्रता और योग से ही गढ़ेगा स्वर्णिम भविष्य: प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता
अंतरराष्ट्रीय कूडो स्टार सोहेल खान संग कॉलेज खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र सागर उदय,…
उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू
सागर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा स्थित दयोदय गौशाला…
पटनाधाम में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं महाशिवपुराण ज्ञानयज्ञ में शामिल हुए विधायक पटेरिया
धर्म और आध्यात्मिकता से समाज में संस्कारों का निर्माण होता है, श्रीमद्भागवत जीवन को सत्य,…