👁 कुल विजिटर: 29,390
f 𝕏 ➤

56 घाटों पर 30 लाख दीपक जलाए

अयोध्या
अयोध्या में आज 10वां दीपोत्सव मनाया गया। यहां सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए गए। राम की पैड़ी और सरयू घाट पर लेजर शो हुआ। इसके पहले अयोध्या में करीब 3 घंटे तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 21 झांकियां शामिल थीं। इनमें रामायण के सात कांडों को दशार्या गया था।
देशरभर से पहुंचे लोग
दीपोत्सव देखने के लिए मुंबई, गुजरात और बिहार सहित देशभर से लोग पहुंचे हैं। दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी और सरयू घाट पर भव्य लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से घाटों को सजाया गया। सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों को 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों से रोशन किया जाएगा। इसके लिए घाटों पर दीप सजाने की तैयारियां की गई हैं।
सीएम योगी बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद भव्य मंदिर में विराजे रामलला
सीएम ने कहा कि श्रीराम भारत के संस्कार हैं। वे राष्ट्र के प्राण और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। यही वजह है कि शास्त्रों में सात पवित्र पुरियों में अयोध्या को पहली पुरी के रूप में मान्यता दी गई है। अयोध्या के रोम-रोम में श्रीराम विराजमान हैं। अयोध्या ने अपने इतिहास में कई चुनौतियों का सामना किया है। रामभक्तों, संतों, निहंगों और समाज के हर वर्ग ने इनका डटकर मुकाबला किया। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के दौरान कई बार यह सवाल उठा कि क्या रामलला फिर अपने जन्मस्थान पर विराजमान हो पाएंगे।

Leave a Reply

Related Post

हरियाणा में देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण:दिल्ली में कॉकरोच का पुतला भी जलेगा; 200 साल से भी पुरानी है परंपरा
नई दिल्ली/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/भोपालदेशभर में आज दशहरा मनाया जाएगा। हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण…