👁 कुल विजिटर: 29,408
f 𝕏 ➤

भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न, जनजातीय गौरव सप्ताह की तैयारियों पर हुआ मंथन

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की हुई समीक्षा, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक धर्मश्री स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, पूर्व में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा एवं विभिन्न अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी की उपस्थिति में ह्यलोकतंत्र बचाओझ्रअराजकता हटाओह्ण अभियान के अंतर्गत जिले की विभिन्न विधानसभाओं में आयोजित संवाद कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव सप्ताह की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, बलिदान एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि  जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संचालन एवं समन्वय के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है, जिसमें उमेश गौंड को जिला संयोजक तथा भूपत सिंह मरकाम, सुमित यादव, राहुल वैध एवं विक्रम सोनी को सह संयोजक बनाया गया है।

बैठक में जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, चैन सिंह ठाकुर, सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, जिला मंत्री सविता साहू सुषमा यादव, राहुल वैध, जिला कोषाध्यक्ष विकास सांधेलिया, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी, सोशल मीडिया संभागीय संयोजक अंशुल परिहार, सोशल मीडिया जिला संयोजक जय सोनी, आईटी जिला सह संयोजक रामेश्वर नेमा, सोनू उपाध्याय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, जिला महामंत्री नितिन सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री राहुल नामदेव, भूपत सिंह मरकाम, मनीष नेमा, गुड्डू सोनी, दीपक दुबे, दीपक पौराणिक, सुप्रीयो राय, अनिल सैनी, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने नगर परिषद बंडा के उपयंत्री आकाश राठौर निलंबित

सागर उदय संवाददाता, सागर

कमिश्नर सागर संभाग दिलीप कुमार ने नगर परिषद बंडा के उपयंत्री आकाश राठौर को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

निबलंन आदेशानुसार उपयंत्री श्री आकाश राठौर द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना निर्माण योजना, कायाकल्प योजना (बरा चौराहा), प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0, अमृत 2.0 योजना, ओएसटी फिल्टर निर्माण, एसडीआरएफ योजना के विभिन्न कार्यों, मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण, नगर के विभिन्न स्थानों पर फुटपाथ निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त कायाकल्प योजना के अंतर्गत बरा चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य के संबंध में नगर परिषद की परिषद के संकल्प क्रमांक 14, दिनांक 8 जुलाई 2026 के अनुसार भी संबंधित द्वारा कोई कार्यवाही प्रस्तावित नहीं की गई। साथ ही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण नहीं किया जा रहा था।

इस संबंध में कलेक्टर द्वारा 15 सितंबर 2026 को श्री राठौर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रकरण के परीक्षण एवं प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन के बाद पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनियमितता पाए जाने पर कमिश्नर दिलीप कुमार द्वारा मध्यप्रदेश नगरपालिका सेवा (कार्यपालन) नियम 1973 के नियम 36 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Leave a Reply

Related Post

Post Image
भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन आज, राहुल गांधी का करेगी पुतला दहन
सागर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (खठव) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के विरुद्ध छात्राओं…
सुरखी विधानसभा में हजारों युवाओं ने किया नव नियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत
सागर उदय संवाददाता,सागर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जशवंत सिंह राठौर…