मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नगर परिषद कारी में जनसंवाद शिविर आयोजित,कुल 153 आवेदन हुए प्राप्त
Sagar Uday >> सागर>> मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नगर परिषद कारी में जनसंवाद शिविर आयोजित,कुल 153 आवेदन हुए प्राप्त
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत नगर परिषद कारी में जनसंवाद शिविर आयोजित,कुल 153 आवेदन हुए प्राप्त
प्रदेश टुडे संवाददाता, सागर
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत प्रशासन को आमजन तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज टीकमगढ़ विकासखंड की नगर परिषद कारी में जनसंवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सागर संभागायुक्त श्री दिलीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय भी मौजूद रहे। शिविर में कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए।
संभागायुक्त दिलीप कुमार ने कलेक्टर श्री श्रोत्रिय के साथ शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए, जिससे शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके।
संभागायुक्त ने मौके पर ही कराए समस्याओं के निराकरण
जनसंवाद शिविर में संभागायुक्त श्री दिलीप कुमार ने शासकीय भूमि पर निर्माण किए जाने संबंधी शिकायत पर तत्काल निरीक्षण कर मौके की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदक मुन्नीलाल उर्फ कन्हैया के रिकॉर्ड सुधार संबंधी प्रकरण की तत्काल जांच कर अभिलेखों में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश भी दिए।
नगरवासियों द्वारा पेयजल समस्या के संबंध में दिए गए आवेदन पर संभागायुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का निराकरण कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले दिन से दो हिस्सों में जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित वार्डों के नागरिकों को पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता हो सके।
शिविर में फार्मर आईडी, राजस्व अभिलेख सुधार, आवास योजना सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। संभागायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए 4.50 लाख रुपये स्वीकृत
शिविर के दौरान राजस्व अभिलेख सुधार से संबंधित प्रकरणों का निराकरण कर आदेश जारी किए गए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत लक्ष्मी स्व-सहायता समूह, गोपालपुरा की श्रीमती केशर प्रजापति को स्वरोजगार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये तथा मां संतोषी स्व-सहायता समूह, पहाड़ीखुर्द की श्रीमती ममता विश्वकर्मा को 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इस प्रकार दोनों स्व-सहायता समूहों को कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई।
शिविर में जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लिटौरिया, तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सत्येंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 2, 2026 • 👁 24
- by Sagar Uday
- 0
- 8:58 pm
गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
सागर उदय संवाददाता, सागर जिला शहर कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन, सागर में आज पूज्य…
- September 25, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 6:50 pm
