गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सागर उदय संवाददाता, सागर

जिला शहर कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी भवन, सागर में आज पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री  स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेश जाटव ने की। सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलकर न केवल देश को आजादी दिलाई, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता का नया रास्ता दिखाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान – जय किसान’ के अमर नारे के साथ सादगी, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश का नेतृत्व किया। आज देश में नफरत और झूठ की राजनीति के दौर में गांधी जी और शास्त्री जी के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। हम सभी कांग्रेसजनों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा।

गांधी जी का विचार एक व्यक्ति नहीं, एक संस्कार है और शास्त्री जी का जीवन त्याग और तपस्या की मिसाल है। भाजपा सरकार आज इन महापुरुषों के नाम तो लेती है, पर उनके विचारों को कुचलने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी ही उनके विचारों की सच्ची वाहक है।

हीरालाल चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “देश के युवाओं को गांधी जी के आत्मनिर्भरता और शास्त्री जी की राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश के किसानों, जवानों और गरीबों की आवाज रही है और आगे भी रहेगी।

 कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रति पक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, अंकलेश्वर दुबे,शरद पुरोहित, सिंटू कटारे, किरण लता सोनी, राकेश राय, ताहिर खान,अशोक साहू चकिया, शिवशंकर यादव,रोशनी वसीम खान, चमन अंसारी, जितेंद्र रोहण,सुल्तान कुरैशी,रजिया खान, आनंद हैला, शेर शेरु भाईजान कबाड़ वाले, नीलेश अहिरवार, टीकराम दीवान,जाहिद ठेकेदार,पवन जाटव, लीलाधर सूर्यवंशी,दीनदयाल तिवारी,वंटी कोरी,शोएब कुरैशी,रेखा अहिरवार,ब्लाक अध्यक्ष हेमराज रजक, कल्लू गुप्ता, नौशाद अब्बासी,अलीम खान तज्जू भाईजान,गीता कुशवाहा,संजय समैया, वीरेंद्र महावाते,सुरेश पंजवानी,देशराज यादव, कुंजी लड़िया,अजय राजपूत, राहुल रजक,संजीव अहिरवार, राजेश कोरी, सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Related Post

लेहदरानाका बड़ी नदी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्वच्छता-सुरक्षा-सेवा का अद्भुत संगम देखने मिला
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने निगम अमले के साथ स्वयं मोर्चा सम्हालकर विसर्जन व्यवस्था को चाकचौबंद…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading