👁 कुल विजिटर: 29,402
f 𝕏 ➤

विधायक जैन ने श्रीमद् भागवत कथा का किया श्रवण, अर्जित किया आध्यात्मिक आनंद

सागर उदय संवाददाता, सागर

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने तिली वार्ड स्थित गिरधारी पुरम कॉलोनी में गिरधारी पुरम मातृशक्ति मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर पं. श्री प्रेमभूषण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद एवं पुण्य लाभ अर्जित किया।

विधायक श्री जैन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सदाचार, संस्कार, भक्ति और प्रेम के मार्ग पर अग्रसर करने का दिव्य माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं उनके उपदेशों से हमें जीवन में धर्म, कर्म और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने इस पावन एवं आध्यात्मिक आयोजन के लिए गिरधारी पुरम मातृशक्ति मंडल के सभी सदस्यों को हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आपसी प्रेम की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर सुशील पांडे सहित गिरधारी पुरम कॉलोनी के अनेक निवासी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

महापौर संगीता सुशील तिवारी ने मोमो वाला फ्रेंचाइजी की नई शाखा का किया शुभारंभ
सागर उदय संवाददाता,सागर शहर के तिली क्षेत्र में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने अशोक विहार…
महिला हॉकी एशियन चैम्पियनशिप की ट्रॉफी का सागर में हुआ भव्य स्वागत, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी
सागर उदय संवाददाता, सागर मध्यप्रदेश में पहली बार महिला हॉकी एशियन चैम्पियनशिप का आयोजन 19…