👁 कुल विजिटर: 32,138
f 𝕏 ➤

बंडा विधानसभा स्तरीय15 वां प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

1क्षेत्र गौरव, 3 पत्रकारश्री, 2 उत्कृष्ट शिक्षक 1 समाजसेवी एवं 200 प्रतिभाएं सम्मानित

शाहगढ। तहसील प्रेस क्लब मध्यप्रदेश रजि. के तत्वावधान में बंडा विधानसभा स्तरीय 15 वां प्रतिभा सम्मान समारोह एवं पत्रकार सम्मेलन स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल शाहगढ के प्रयोजन में विद्यालय प्रांगण से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार, विशिष्ट अतिथि प्रीति पटवारी जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, जिला सदस्य गुलाबचंद गोलन,पंडित राजेंद्र तिवारी महामंत्री जिला भाजपा ग्रामीण श्रीमती रजनी आठिया पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बण्डा, चक्रेश मोदी के अलावा समारोह की अध्यक्षता कर रहे अभय जैन जिला मंत्री ग्रामीण भाजपा सागर मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में मंचासीन अतिथि द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में डॉ. श्रीमती अर्चना जैन, टीआई सुधीर बेगी, प्राचार्य अशोक तिवारी द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया एक सुसंस्कारिक एवं व्यसन मुक्त समाज की स्थापना कैसे करें, इस विषय पर मार्गदर्शन दिया। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। मंचासीन अतिथियों का सम्मान शाल,श्रीफल, स्मृति चिन्ह द्वारा किया गया।

 इनका किया गया सम्मान

 प्राचार्य पं. अशोक तिवारी क्षेत्र गौरव से सम्मानित, पंजाब केसरी से देवेंद्र कश्यप, दीपक सरवरिया बण्डा, दैनिक भास्कर से सुशील जैन वण्डा पत्रकार, श्रीमती कमला जैन शाहगढ,जावेद खान बण्डा उत्कर्ष शिक्षक, टी आई सुधीर कुमार बेगी हटा जनसेवक एवं 200 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मनीष विद्यार्थी , देव संधेलिया ने किया,आभार अध्यक्ष प्रकाश जैन अदावन ने माना। तहसील प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 2012 से आयोजित हो रहा है और इस वर्ष 15 वां प्रतिभा सम्मान समारोह एवं ज्ञानोदय प्रेस अवार्ड कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Related Post

संकल्प फाउंडेशन ने निभाया वादा, बोन मैरो कैंसर पीड़ित बच्ची के घर लगाया आरओ वॉटर प्युरिफायर सिस्टम
एक साल से बोतलबंद पानी पर निर्भर था परिवार, शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने के…
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया नवागत कलेक्टर महोदय का अभिनंदन
सागर उदय संवाददाता, सागर मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला सागर द्वारा नवागत कलेक्टर महोदय…
दशहरा मेला का आयोजन, मेले में उमडा जनसैलाब, पूर्व मंत्री भार्गव वा सहित अतिथियों ने किया उद्घाटन
रहली। नौ दिन चले नवरात्रि पर्व की समाप्ती पर दसवें दिन मंगलवार को विजयदसवी महोत्सव…