भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती की पूर्व बेला पर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया पूजन-अर्चन एवं स्वच्छता अभियान
Sagar Uday >> सागर>> भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती की पूर्व बेला पर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया पूजन-अर्चन एवं स्वच्छता अभियान
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती की पूर्व बेला पर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया पूजन-अर्चन एवं स्वच्छता अभियान
सागर उदय संवाददाता, सागर
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत सागर विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम कनेरा देव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने बड़े देव की माड़िया पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा कार्यकतार्ओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान आयोजित जनजातीय गौरव चौपाल में समाजजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज में जगाई स्वाभिमान और स्वतंत्रता की अलख : शैलेन्द्र जैन
विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, तपस्या, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है। उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज में स्वाभिमान और स्वतंत्रता की अलख जगाई। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लेकर जनजातीय नायकों के संघर्ष, बलिदान और योगदान को राष्ट्रीय पहचान दी गई।
विधायक जैन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती केवल एक महापुरुष के स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और स्वाभिमान का उत्सव है। हमें इस महापर्व को दीपावली की तरह उत्साह और उल्लास के साथ मनाते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
जनजातीय समाज का सम्मान और सर्वांगीण विकास भाजपा की प्रतिबद्धता : श्याम तिवारी
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष कर जनजातीय समाज को संगठित किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका उद्घोष ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ अर्थात हमारा देश, हमारा शासन, जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों की भावना का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने जनजातीय समाज के महान नायकों को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जनजातीय नायकों के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने का कार्य किया है। श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
जनजातीय गौरव चौपाल में समाजजनों से किया संवाद
जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित चौपाल में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं स्थानीय परिवारों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के शौर्य, संघर्ष, बलिदान और समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई।
चौपाल में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, लोकसंस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया गया। साथ ही स्थानीय नागरिकों की समस्याओं, आवश्यकताओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बड़े देव की माड़िया परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम के दौरान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने भाजपा कार्यकतार्ओं और स्थानीय नागरिकों के साथ बड़े देव की माड़िया परिसर में वृहद रुप से साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, यश अग्रवाल निकेश गुप्ता यश अग्रवाल सुमित यादव, चेतराम अहिरवार,श्रीकांत जैन, उमेश गौंड, राहुल वैद्य, जसवंत राठौर, नीरज यादव, भूपत सिंह मरकाम, निखिल अहिरवार, विशाल खटीक, धर्मेंद्र खटीक, आलोक केशरवानी, बालकिशन सोनी, जय सोनी, अनुज सोनी, मनीष नेमा, विकास सांधेलिया, रामेश्वर नेमा, आदर्श साहू एवं प्रणव कनहौआ सहित भाजपा कार्यकर्ता, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 20, 2026 • 👁 21
- by Sagar Uday
- 0
- 9:00 pm
णमोकार तीर्थ में नवरात्रि महोत्सव की धूम, माता पद्मावती की आराधना में उमड़े श्रद्धालु
सागर उदय संवाददाता, सागर महाराष्ट्र के मनवाड़ के समीप बांबे-आगरा हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध णमोकार…
- September 21, 2026 • 👁 26
- by Sagar Uday
- 0
- 8:53 pm
