👁 कुल विजिटर: 30,172
f 𝕏 ➤

शिक्षक दिवस पर ध्वस्त हुआ ऐप, परेशान हुए पूरे प्रदेश के शिक्षक

सागर उदय संवाददाता, सागर

कहते हैं कि बिना किसी तकनीकी कौशल के केवल भाड़े के तकनीकीशियनों के सहारे किसी भी एप को किसी बड़ी व्यवस्था का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।

 मध्य प्रदेश लोक शिक्षा संचालनालय में आजकल इस तरह के नजारे बड़े स्तर पर देखने को मिल रहे है जहां पर्याप्त कौशल न होने के बाद भी हमारे शिक्षक एप को शिक्षकों के ऊपर न केवल थोपा जा रहा है बल्कि शिक्षकों की धैर्य की परीक्षा भी ली जा रही है।

मध्य प्रदेश शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि अध्यापक ध्यातव्य हो कि 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन भी यह ऐप तकनीकी रूप से कमजोर होने की वजह से ध्वस्त हो गया था और पूरी प्रदेश के शिक्षक बेतहाशा परेशान हुए थे। वह दिन अभी शिक्षकों के  दिमाग से उतर भी नहीं पाया था कि आज बाल दिवस जैसा महत्वपूर्ण अवसर होने पर इस ऐप का धराशाई हो जाना और शिक्षकों का परेशान होना यह दशार्ता है कि किस तरह से अपूर्ण अधूरी तैयारी के साथ यह ऐप हमारे ऊपर थोपा जा रहा है और भविष्य में इसकी आधार पर तनख्वाह निकालना की कवायद भी की जा रही है। हमारी समझ में यह नहीं आता कि जब अधिकारियों के पास जब तकनीकी कौशल का अभाव है तो क्यों इसको नैसर्गिक न्याय विरुद्ध तरीके से हमारे ऊपर थोप कर हमारी धैर्य की परीक्षा ले रही है। मजे की बात तो यह है कि एप धराशाई हो जाने पर अपनी गलती को छुपाने के लिए शासन ने सभी लोक सेवकों को अपनी तरफ से लॉगआउट घोषित कर दिया है। अगर इस मामले में किसी शिक्षक के साथ कोई घटना हो जाती है तो क्या इसका जवाब शासन दे सकेगा हम ऐसी अपूर्ण अधूरी तकनीकी कौशल की व्यवस्था का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं और शासन से यह मांग करते हैं कि इसका तत्काल बंद किया जाना नैसर्गिक न्याय के अनुकूल  होगा ।

Leave a Reply

Related Post

हनुमान अखाड़ा में गणेश जी की भव्य महाआरती में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय रहती है समिति, आस्था और परंपराओं को आगे बढ़ाने का…