शराब पीने से हुई मौत से शहर कांग्रेस में आक्रोश, अध्यक्ष महेश जाटव ने परिजनों से की मुलाकात, प्रशासन पर बोला तीखा हमला
Sagar Uday >> सागर>> शराब पीने से हुई मौत से शहर कांग्रेस में आक्रोश, अध्यक्ष महेश जाटव ने परिजनों से की मुलाकात, प्रशासन पर बोला तीखा हमला
शराब पीने से हुई मौत से शहर कांग्रेस में आक्रोश, अध्यक्ष महेश जाटव ने परिजनों से की मुलाकात, प्रशासन पर बोला तीखा हमला
सागर उदय संवाददाता, सागर
विवेकानंद वार्ड, मछरयाई शराब दुकान के पास शराब पीने के बाद युवक की मौत और दूसरे युवक के गंभीर होने की घटना से शहर कांग्रेस में भारी आक्रोश है।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने आज मृतक विष्णु पिता राजाराम खटीक (35 वर्ष) के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की
इस दौरान महेश जाटव ने प्रशासन और आबकारी विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह मौत नहीं, प्रशासन की लापरवाही से हुई हत्या है। उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से जिले में जहरीली शराब से मौतों के मामले सामने आ रहे हैं। बंडा, जैतपुर और ईश्रवारा में भी इसी तरह की घटनाएं हुईं, फिर भी प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है।
जाटव ने कहा आबकारी विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में कांग्रेस लगातार प्रशासन को चेता रही है जुलूस निकाल रही है ज्ञापन दे रही है लेकिन कुंभ करनी नींद में सोई पुलिस और आबकारी सक्रिय दिखाई नहीं दे रही है।
महेश जाटव ने कहा शराब दुकान को तत्काल कार्रवाई की जावे । शराव का सैंपल लेकर जांच कराई जावे जाए। मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मौत जा देते हुए दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 4 लोगों से अपील भी की गई कि आप लोग शराब नशा से दूर रहे माहौल बड़ा खराब है लोगों की जान माल की हानि हो रही है।
इस अवसर पर। जितेन्द्र रोहण,राहुल चौबे, वीरेंद्र राज, हेमराज रजक, जितेंद्र चौधरी, सुनील ठाकुर, इंजीनियर मनीष सिंह, सागर साहू आनंद हेला नीलेश अहिरवार, संजू अहिरवार, महेश अहिरवार ,शुभम सोनी आदि उपस्थित थे।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 21
- by Sagar Uday
- 0
- 5:52 pm
25-30 साल से बसे परिवारों को अब पट्टे की उम्मीद, विधायक लारिया ने कार्यालय में ही बुला ली पूरी राजस्व टीम
8 ग्रामों से 500 से अधिक नागरिक पहुंचे विधायक कार्यालय, एसडीएम-नायब तहसीलदार और पटवारियों की…
- October 14, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 8:36 pm
