👁 कुल विजिटर: 32,291
f 𝕏 ➤

आयुक्त सह रोल प्रेक्षक सागर संभाग 20 नवंबर को सागर, नरयावली एवं रहली विधानसभा के मतदान केन्द्रों का करेंगे निरीक्षण

सागर उदय संवाददाता, सागर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के दिये निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 में दिनांक 20.11.2026 को आयुक्त सह रोल प्रेक्षक सागर संभाग सागर द्वारा सागर, नरयावली एवं रहली विधानसभा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा।

भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 20.11.2026 को आयुक्त सह रोल प्रेक्षक द्वारा विधानसभा क्षेत्र 041-सागर के मतदान केन्द्र क्र. 223 से 235 तक कुल 13 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। इनमें एमएलबी क.उ.मा.वि. क्र. 1 पुराना भवन गोपालगंज वार्ड सागर के मतदान केन्द्र भवन शामिल हैं।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 040-नरयावली के मतदान केन्द्र क्र. 227 – शासकीय माध्य. शाला भवन, म.के.क्र. 228 – शासकीय प्रा. शाला भवन बहोरिया गदगद, म.के.क्र. 230-231 – शासकीय प्रा. शाला सिदगुवां का निरीक्षण किया जाएगा।

इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र 039-रहली के मतदान केन्द्र क्र. 72 – ग्राम पंचायत भवन परासिया, म.के.क्र. 110 – शा. सामुदायिक लवकुश भवन गढ़ाकोटा, म.के.क्र. 129 – शा. कृषक संगोष्ठी भवन गढ़ाकोटा का भी निरीक्षण किया जाएगा।

Leave a Reply

Related Post

आदिवासी बहुल ग्राम चमेली खापा में डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
देवरीकलां। केसली ब्लॉक के आदिवासी बहुल ग्राम चमेली खापा में डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने की मुलाकात, सागर आगमन का दिया न्योता
सागर उदय संवाददाता, सागर विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ.…