हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने आयोजित हुई बैठक
Sagar Uday >> सागर>> हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने आयोजित हुई बैठक
हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने आयोजित हुई बैठक
सागर उदय संवाददाता,सागर
नगर पालिका परिषद मकरोनिया के सभा कक्ष में पुनर्गठित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के आवेदन एकत्रित करने एवं योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार पार्षद विवेक सक्सेना महिला मोर्चा की सम्मानित सदस्यगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा, सिटी मिशन मैनेजर सुश्री राजकुमारी लोधी एवं स्व-सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान योजना के पात्र हितग्राहियों की पहचान तथा अधिक से अधिक पथ विक्रेताओ को योजना से जोड़ने एवं उनके आवेदन एकत्र करने के संबंध में चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला मंत्री श्रीमती जयंती मौर्य शिखा विश्वकर्मा उमा रजक रेखा अहिरवार पुष्पा ठाकुर संध्या दुबे अनीता रजक सुनीता अहिरवार हितग्राही उपस्थित रही।
Related
Related Post
- October 24, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 8:36 pm
पूर्व नगर निगम कमिश्नर एवं वर्तमान संभाग अपर कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला का किया स्वागत
सागर। सागर पधारे नगर निगम के पूर्व कमिश्नर एवं वर्तमान संभाग अपर कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला…
- September 27, 2026 • 👁 16
- by Sagar Uday
- 0
- 8:30 pm
