👁 कुल विजिटर: 32,408
f 𝕏 ➤

शिवसेना द्वारा दशहरा पुरस्कार वितरण समारोह आज, नवदुर्गा झांकी, अखाड़ा व धमाल पार्टियां होंगी सम्मानित

सागर। विजयादशमी दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में शिवसेना, सागर के तत्वावधान में आयोजित श्री नवदुर्गा झांकी, बैंड-धमाल प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण आज शनिवार को शाम 7 बजे से किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह कटरा, गुजराती बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

समारोह के आयोजक पप्पू तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर नगर की श्रेष्ठ नवदुर्गा झांकी, अखाड़ा एवं धमाल पार्टी के अलावा विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों व समाजसेवियों का भी सम्मान किया जाएगा।

पप्पू तिवारी ने सभी झांकी समितियों, अखाड़ा दलों, धमाल पार्टियों एवं नगरवासियों से समारोह में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। ज्ञात हो कि यह बुंदेलखंड का एकमात्र ऐसा आयोजन है, जहां अखाड़ा, झांकियां, बैंड पार्टी, धमाल पार्टी, रमतुला आदि की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। शिवसेना के उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने इसकी  शुरूआत बीते अनेक वर्षों पहले से शुरू की थी जो परंपरा अभी निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Related Post

स्वच्छता के क्षेत्र में सागर नगर निगम ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना गौरव का क्षण : सांसद डॉ. लता वानखेड़े
सागर उदय संवाददाता, सागर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर निगम सागर को पचास हजार से…