सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जन-जागरूकता जरूरी: जस्टिस अभय मनोहर सप्रे
Sagar Uday >> सागर>> सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जन-जागरूकता जरूरी: जस्टिस अभय मनोहर सप्रे
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जन-जागरूकता जरूरी: जस्टिस अभय मनोहर सप्रे
रहली को ‘सड़क सुरक्षा मॉडल’ के रूप में विकसित करने पर दिया जोर, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सागर उदय संवाददाता, सागर
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं सुप्रीम कोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अभय मनोहर सप्रे ने शनिवार को रहली स्थित विश्राम गृह में सड़क सुरक्षा समिति की एक उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्व स्तर पर भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति के साथ-साथ देश में मध्य प्रदेश और सागर जिले के चिंताजनक आंकड़ों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अनमोल मानव जीवन को बचाने के लिए सड़क हादसों को रोकना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुर्घटनाओं के आंकड़े और न बढ़ें, इसके लिए सड़क सुरक्षा अभियानों को गंभीरतापूर्वक धरातल पर उतारना होगा, जिसके तहत उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र के चिह्नित ब्लैक स्पॉट सुधारने, वाहनों की गति सीमा एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, सड़कों पर स्पष्ट मार्ग संकेत, जेब्रा क्रॉसिंग, मानक के अनुरूप स्पीड ब्रेकर तथा डिवाइडर की समुचित व्यवस्था करने और निरंतर जागरूकता अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए जस्टिस
अभय मनोहर सप्रे ने सागर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की अधिक संख्या पर चिंता जताई और इससे निपटने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक बताते हुए कहा कि प्रशासन के लोग केवल नियम और व्यवस्था बना सकते हैं, लेकिन समाज में असल जागरूकता मीडिया के माध्यम से ही लाई जा सकती है और यदि मीडिया कर्मी ठान लें, तो वे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में रहली को एक ‘मॉडल’ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जाएगा, ताकि यह पूरे प्रदेश और देश के लिए एक ऐसा उदाहरण बन सके कि कैसे मीडिया की सक्रियता और जन-जागरूकता के दम पर सड़क दुर्घटनाओं में अभूतपूर्व कमी लाई जा सकती है।बैठक में अपर कलेक्टर अविनाश रावत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर भदौरिया , अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कुलदीप पाराशर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा शर्मा, पीडब्ल्यूडी ई ई साहित्य तिवारी, तहसीलदार राजेश पांडे सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी और पुलिस विभाग का अमला मौजूद था।
Related
Related Post
- September 26, 2026 • 👁 18
- by Sagar Uday
- 0
- 6:18 pm
बाघराज कॉलोनी जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम
सागर उदय, सागर बाघराज कॉलोनी जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान…
- September 22, 2026 • 👁 23
- by Sagar Uday
- 0
- 6:32 pm
