👁 कुल विजिटर: 36,041
f 𝕏 ➤

ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ फामेर्सी में ‘नेक्स्ट-जेन ड्रग डिलीवरी इनोवेशंस फॉर प्रिसिजन मेडिसिन’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

सागर उदय संवाददाता, सागर

ज्ञान सागर कॉलेज आॅफ फामेर्सी द्वारा “नेक्स्ट-जेन ड्रग डिलीवरी इनोवेशंस फॉर प्रिसिजन मेडिसिन” विषय पर हाइब्रिड (आॅनलाइन एवं आॅफलाइन) मोड में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (ऊइळ), नई दिल्ली और मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (टढउरळ), भोपाल द्वारा प्रायोजित यह सम्मेलन एसोसिएशन आॅफ फार्मास्युटिकल टीचर्स आॅफ इंडिया (अढळक) और इसके महिला फोरम (सेंट्रल रीजन) के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों, शोधकतार्ओं और शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सम्मेलन में फार्मास्युटिकल क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने मुख्य वक्ता (की-नोट स्पीकर) के रूप में अपने विचार साझा किए। सीडीआरआई (उऊफक), लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. मनीष के. चौरसिया और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (कॠठळव), अमरकंटक के प्रोफेसर डॉ. ऋषि पालीवाल ने लक्षित दवा वितरण और सटीक चिकित्सा में हो रहे नवीनतम शोध एवं भविष्य की संभावनाओं पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग से डॉ. सुशील के. काशव और डॉ. वंदना सोनी उपस्थित रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

समूह के चेयरमैन महेश बिलेरा और डायरेक्टर संतोष बिलेरा ने सभी विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नवाचार और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विशेषज्ञों के व्याख्यानों के अलावा, इस सम्मेलन में दोनों माध्यमों से उभरते शोधकतार्ओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिला। आॅफलाइन मोड में लगभग 50 पोस्टर प्रस्तुतियां और 6 मौखिक (ओरल) प्रस्तुतियां दी गईं, जबकि आॅनलाइन मोड में लगभग 110 पोस्टर प्रस्तुतियां और 90 मौखिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अविरल जैन सहित सभी संकाय सदस्य (फैकल्टी मेंबर्स) उपस्थित रहे और उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।

Leave a Reply

Related Post