पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मंगलवार को विश्वविद्यालय पानी की टंकी से होने वाली पेयजल सप्लाई रहेगी प्रभावित
Sagar Uday >> सागर>> पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मंगलवार को विश्वविद्यालय पानी की टंकी से होने वाली पेयजल सप्लाई रहेगी प्रभावितपाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मंगलवार को विश्वविद्यालय पानी की टंकी से होने वाली पेयजल सप्लाई रहेगी प्रभावित
सागर/ जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के पास एयरटेल कंपनी द्वारा कार्य के दौरान नगर निगम की 500 एमएम व्यास की मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। इसके कारण सोमवार को जेडी कॉलोनी, वैशाली नगर, पटेल नगर एवं स्नेह नगर क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकी।
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मंगलवार को विश्वविद्यालय पानी की टंकी से होने वाली पेयजल सप्लाई भी प्रभावित रहेगी। नगर निगम के जलप्रदाय विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का सुधार कार्य कराया जा रहा है। पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के पश्चात ही संबंधित क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से प्रारंभ की जा सकेगी।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि पेयजल सप्लाई प्रभावित रहने की स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करें। असुविधा के लिए नगर निगम खेद व्यक्त करता है।
Related
Related Post
- September 10, 2026 • 👁 23
- by Sagar Uday
- 0
- 6:34 pm
निगमायुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
सभी करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने तथा पुराने बकायादारों से लोक अदालत में राशि…
- October 11, 2026 • 👁 20
- by Sagar Uday
- 0
- 8:26 pm
