मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन कोविड योद्धाओं की पुनर्बहाली और 6 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों के त्वरित निराकरण का किया आग्रह
Sagar Uday >> सागर>> मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन कोविड योद्धाओं की पुनर्बहाली और 6 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों के त्वरित निराकरण का किया आग्रह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन कोविड योद्धाओं की पुनर्बहाली और 6 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों के त्वरित निराकरण का किया आग्रह
सागर। सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सोमवार को भोपाल स्थित बल्लभ भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा उनके त्वरित निराकरण का आग्रह किया।
विधायक जैन ने कोविड-19 महामारी के दौरान सेवाएं देने वाले लगभग 4 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की पुनर्बहाली का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित इन स्वास्थ्य कर्मियों ने विषम परिस्थितियों में पूरी निष्ठा और समर्पण से जनसेवा की। 28 मार्च 2022 को सेवाएं समाप्त होने के बाद ये प्रशिक्षित एवं अनुभवी स्वास्थ्य कर्मी बेरोजगार हैं। उन्होंने पात्र कोविड योद्धाओं को नियमित अथवा संविदा आधार पर पुन: सेवा में लेने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने का आग्रह किया।
इसके साथ ही विधायक जैन ने प्रदेश के लगभग 6 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों का भी समर्थन किया। उन्होंने थर्ड पार्टी आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर सीधे विभाग के माध्यम से वेतन भुगतान, मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 40 हजार प्रतिमाह करने, वार्षिक वेतनवृद्धि तथा प्रशिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन एवं 62 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी। विधायक जैन ने मुख्यमंत्री से दोनों विषयों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
Related
Related Post
- October 30, 2026 • 👁 21
- by Sumit Singh
- 0
- 9:46 pm
सिन्धु संस्कार समिति के तत्वाधान में करवाचौथ करवा चौथ के अवसर पर ‘करवा चौथ क्वीन’ पायल बासरानी, ‘स्वप्न सुंदरी’बनी लवीना छाबड़ा
सिंधी कॉलोनी गोस्वामी गली वंदना लालवानी निवास पर मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार समिति की और…
- October 23, 2026 • 👁 16
- by Sagar Uday
- 0
- 9:01 pm
