पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में नगर निगम सागर मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान पर
>> सागर>> पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में नगर निगम सागर मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान पर
पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में नगर निगम सागर मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान पर
योजना के प्रथम चरण में 14,045 पथ विक्रेता लाभान्वित, 10,080 को द्वितीय एवं 6,009 को तृतीय चरण का मिला लाभ
सागर। कोरोना काल में पथ विक्रेताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में निगमायुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम सागर को मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान पर है।
एन यू एल एम के सिटी मैनेजर विक्रम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सागर द्वारा अब तक प्रथम चरण में 14,045 पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें से 10,080 पथ विक्रेताओं को द्वितीय चरण तथा 6,009 पथ विक्रेताओं को तृतीय चरण का लाभ प्रदान किया जा चुका है। योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में सहायता मिल रही है।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं तथा ऋण की राशि का निर्धारित समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पात्र पथ विक्रेता योजना के विभिन्न चरणों का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें।
नगर निगम द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र पथ विक्रेताओं तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही योजना से जुड़कर अपने व्यवसाय को सुदृढ़ कर सकें।
निगम आयुक्त ने पथ विक्रेताओं, स्व-सहायता समूह एवं अन्य छोटे दुकानदारों से अपील की है कि दीपावली पर्व पर दुकान लगाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को कर के नाम पर पैसा न दें।
Related
Related Post
- September 21, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 8:35 pm
बंडा विकासखंड में हुए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन
बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर किया…
- September 27, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 8:33 pm
