29 नवंबर को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में खुरई की प्रभावी भागीदारी का लक्ष्य : अविराज सिंह
Sagar Uday >> सागर>> 29 नवंबर को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में खुरई की प्रभावी भागीदारी का लक्ष्य : अविराज सिंह
29 नवंबर को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में खुरई की प्रभावी भागीदारी का लक्ष्य : अविराज सिंह
खुरई। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 29 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी का सागर आगमन हो रहा है। वे जिला मुख्यालय पर आयोजित ह्यलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओह्ण पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में खुरई विधानसभा क्षेत्र से कम से कम 10 हजार लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए खुरई नगर, ग्रामीण एवं धनौरा मंडल के प्रमुख कार्यकतार्ओं की आवश्यक बैठक विधायक कार्यालय, आॅफिसर कॉलोनी खुरई में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ और शक्ति केंद्रों तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाएं। सभी बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि खुरई विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोग एक साथ सागर पहुंचकर पदयात्रा में सहभागी बनें।
उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में पांच दिवसीय कलश यात्रा संपन्न हो चुकी है। इसी क्रम में 26 नवंबर से 15 जनवरी तक समरसता अभियान के अंतर्गत छात्रावास संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता विभिन्न छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों से संपर्क करेंगे और संत रविदास जी महाराज के जीवन, विचारों तथा सामाजिक समरसता के संदेश से उन्हें परिचित कराएंगे। सभी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय सहभागिता कर इसे सफल बनाएं।
अविराज सिंह ने कहा कि मतदाता सूची सुदृढ़ीकरण एवं पुनरीक्षण का कार्य 11 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक चल रहा है। आगामी 5 और 6 दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता और नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर मतदाता सूची का परीक्षण करें तथा जिन पात्र मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उनके नाम जुड़वाने और आवश्यक संशोधन कराने की प्रक्रिया पूरी कराएं। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। सभी कार्यकर्ता बूथ अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के संपर्क में रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे।
बैठक में रक्तदान और रक्त सेवा के महत्व पर भी चर्चा की गई। अविराज सिंह ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने 12 वर्ष पूर्व अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की पहल शुरू की थी, जिसका उद्देश्य जन्मदिन को जनसेवा के कार्य से जोड़ना है। पिछले वर्ष उन्होंने भी अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया था, जिसमें 570 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इन प्रयासों को मिलाकर बीते 12 वर्षों में लगभग 16,600 यूनिट रक्त सरकारी ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया गया है। रक्त सेवा हेल्पलाइन के माध्यम से खुरई विधानसभा क्षेत्र के 415 और पूरे जिले के 2,240 जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया गया है। खुरई में ब्लड बैंक की स्थापना और रक्त सेवा हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल रही है।
अविराज सिंह ने कहा कि 29 नवंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकतार्ओं और युवाओं से रक्तदान के इस सेवा कार्य में सहभागी बनने का आग्रह करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने का माध्यम है। विज्ञान ने कितनी भी प्रगति कर ली हो, लेकिन रक्त का निर्माण आज भी केवल मनुष्य ही मनुष्य के लिए कर सकता है। इसलिए रक्तदान को जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में श्रीमती नन्हीबाई अहिरवार, जमना प्रसाद अहिरवार, राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष, रविंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष, राजपाल सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष, हरिनारायण सिंह ठाकुर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती रश्मि सोनी महिला मोर्चा जिला महामंत्री, हरिशंकर कुशवाहा जिÞला मंत्री भाजपा, श्रीमती रुपेश राजपूत धनौरा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष, श्रीमती शान्ति ठाकुर खुरई ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष, इंद्रकुमार राय, मनोज राय, सोनू चंदेल, द्वारका गौंड, महरवान अहिरवार, विनोद राजहंस, राजेश ठाकुर, कीरत मरकान, ओम प्रकाश ठाकुर, अंकित ठाकुर, गनेश कुशवाहा, सुरेंद्र ठाकुर, लखन यादव, रघुराज सिंह बहारपुर, आकाश परिहार, राम शास्त्री, महेश विश्वकर्मा, अर्जुन अहिरवार, राहुल राजपूत, माधव सिंह, उपेन्द्र सिंह, अक्षय जैन, भगवत सिंह उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- November 4, 2026 • 👁 21
- by Sagar Uday
- 0
- 9:06 pm
भोपाल मण्डल के सांसदों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सांसद रजनीश कुमार अग्रवाल ने उठाए भोपाल रेल मंडल से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे
भोपाल/सागर। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ माननीय सांसदगण की…
- November 13, 2026 • 👁 22
- by Sagar Uday
- 0
- 8:52 pm
