स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान के तहत नियमित उठान और सख्त निगरानी जारी
>> सागर>> स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान के तहत नियमित उठान और सख्त निगरानी जारी
स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान के तहत नियमित उठान और सख्त निगरानी जारी
सागर उदय, सागर
मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन शर्मा के कुशल निर्देशन में नगर पालिका मकरोनिया की संयुक्त टीम द्वारा नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। नगर के विभिन्न व्यावसायिक एवं बाजार क्षेत्रों में एकत्रित होने वाले कचरे/स्टॉक को नियमित रूप से उठाने का कार्य तेजी से निष्पादित किया जा रहा है। इसके साथ ही, स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए आईईसी टीम द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर लगातार निगरानी भी की जा रही है।
अभियान के तहत त्वरित कचरा निष्पादन- बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों से जमा कचरे और अपशिष्ट का दैनिक आधार पर नियमित उठान।आईईसी टीम की सतत निगरानी- सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य के निष्पादन और डंपिंग पॉइंट की साफ-सफाई की प्रत्यक्ष ट्रैकिंग।व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील- कचरा खुले में न फेंकें, केवल गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही कचरा गाड़ियों या निर्धारित स्थान पर दें। नगर पालिका प्रशासन आप सभी सम्मानित नगरवासियों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करता है। आइए, मिलकर मकरोनिया को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाएं।
Related
Related Post
- July 4, 2026 • 👁 42
- by Sagar Uday
- 0
- 6:31 pm
हमारा हर वार्ड में सेवा का संकल्प और हर नागरिक की सहायता करने का प्रयास : रिशांक तिवारी
समाज सेवा को वार्ड स्तर तक पहुंचाने की दिशा में संकल्प फाउंडेशन का बड़ा संगठनात्मक…
- July 10, 2026 • 👁 37
- by Sagar Uday
- 0
- 7:14 pm
