प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र में 3,76000 आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित होंगे
Sagar Uday >> सागर>> प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र में 3,76000 आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित होंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को खुरई विधानसभा क्षेत्र में 3,76000 आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित होंगे
पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम की तैयारियों हेतु अधिकारियों की बैठक ली
सागर उदय, सागर/खुरई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्मदिवस 17 सितम्बर की संध्या में आयोजित आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के अंतर्गत खुरई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 3 लाख 76000 से अधिक आशीर्वाद के दिये प्रज्वलित किए जाएंगे। खुरई के सभी चिकित्सा संस्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस वृहद दीप प्रज्वलन अभियान की रूपरेखा बनाने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।ं
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने निष्काम कर्मयोगी की तरह लोक सेवक के रूप में अपने जीवन के 25 वर्ष देश को दिए। इस दौरान उन्होंने बिना अवकाश लिए एक एक क्षण राष्ट्र को सशक्त और विकसित भारत बनाने, देश के सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, जनकल्याण और मां भारती की सेवा में अर्पित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर को हम सभी देशवासी आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित कर उनके कठोर परिश्रम और योगदान को अनुमोदित करते हुए उनका अभिनंदन करेंगे। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में सभी संस्थाओं के समन्वय से हम 3 लाख 76 हजार दीये संध्या 7 बजे से एक साथ प्रज्वलित करेंगे। इन दियों के मंगल प्रकाश से क्षेत्र का कोना कोना आलोकित करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में मोमबत्तियों का उपयोग नहीं होगा। सिर्फ मिट्टी और वैकल्पिक रूप में आटे के दीपक उपयोग किए जाएंगे। सभी कार्यक्रमों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे और सभी अपने घरों व संस्थाओं में दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।
बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों के द्वारा ह्यह्यआशीर्वाद का दियाह्यह्य कार्यक्रम के तहत खुरई विधानसभा क्षेत्र में दीप प्रज्वलन का लक्ष्य तय किया गया। इसके तहत नगर पालिका खुरई तथा तीन नगर परिषदों मालथौन, बांदरी, बरोदिया कलां के मुख्यालयों, जनपद पंचायत मुख्यालयों, बड़े स्कूलों में शाम 7 बजे बड़े आयोजन होंगे। अनेक स्थानों पर भवनों की सजावट और लाइटिंग की जाएगी। चारों नगरीय निकायों के कुल 77 वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में प्रत्येक वार्ड में 100 दीप प्रज्वलन होंगे।
खुरई किला मैदान स्टेडियम में शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम होगा। खुरई ब्लाक के 275 स्कूलों में दीप प्रज्ज्वलन तथा तीन बड़े स्कूलों में बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। विधानसभा क्षेत्र के 50 चिकित्सा संस्थानों में 2100 दीप प्रज्वलित होंगे, जिनमें सिविल अस्पताल से लेकर उपस्वास्थ्य केंद्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही दिन में 200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य भी रखा गया है।
मालथौन किला प्रांगण में 5000 दीप प्रज्वलित होंगे। ब्लाक के 240 स्कूलों में 30,000 दीप प्रज्वलन के साथ 4 बड़े स्कूलों में सजावट लाइटिंग होगी। बैठक में बताया गया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के 55000 पीएम आवासों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की तैयारी की गई है। चार नगरनिकायों पर एलईडी स्क्रीन पर प्रसारण होगा। बरोदिया शेड में 2100 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होगा जिसमें अविराज सिंह उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार बांदरी बस स्टेंड परिसर में 2100 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होगा। खुरई परियोजना अंतर्गत 193 आंगनवाड़ियों में 5000 दीप प्रज्वलन होंगे। साथ ही लाडली बहिनों तथा महिला हितग्राहियों के निवास पर दीप प्रज्वलन होगा। मालथौन परियोजना की 197 आंगनबाडियों तथा ब्लाक मुख्यालय पर 4137 दीप प्रज्वलन होगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी में 21 दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
खुरई मालथौन जनपद पंचायत के 97 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में कुल 51000 दीप प्रज्वलन होंगे। मालथौन जनपद पंचायत के 68 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 63000 तथा हितग्राही परिवारों के निवासों पर 40000 दीप प्रज्वलन के साथ दोनों जनपदों में कुल 153000 दीप प्रज्वलित होंगे। सभी ग्राम पंचायतों में तथा हितग्राहियों को हल्दी चावल के साथ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि एक माह तक सेवा, जनसहभागिता और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान में खुरई विधानसभा क्षेत्र के सवा लाख नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान सेवा, स्वास्थ्य, सुशासन, जनसंवाद, प्रतिभा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ने के साथ ही विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अभियान के तहत इन सभी आयोजनों की कार्य योजना पूर्व से ही बना कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से खुरई विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में नागरिकों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के आयोजनों में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। एक माह तक चलने वाला यह अभियान सेवा से सुशासन और जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प तक विभिन्न गतिविधियों को एक सूत्र में जोड़ते हुए आगे बढ़ेगा।
Related
Related Post
- November 4, 2026 • 👁 45
- by Sagar Uday
- 0
- 8:49 pm
समावेशी शिक्षा से ही साकार होगा समान अवसरों का संकल्प : अरविंद जैन
संभव मार्गदर्शिका प्रशिक्षण का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण, शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित…
- November 10, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 9:14 pm
