वार्ड क्रमांक 08 में सीसी रोड एवं रेलिंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न
>> सागर>> वार्ड क्रमांक 08 में सीसी रोड एवं रेलिंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न
वार्ड क्रमांक 08 में सीसी रोड एवं रेलिंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न
सागर। नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 में नोबल कॉलेज से दूल्हा देव तक सीसी रोड एवं रेलिंग निर्माण कार्य लागत 13.58 लाख रुपए का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मकरोनिया के सभी पार्षद गण एल्डरमैन जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने कहा कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा मार्ग अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगा।
Related
Related Post
- August 31, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 6:51 pm
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
निगमायुक्त ने कटरा बाजार स्थित डीडी कॉम्पलेक्स में सफाई कराई और सभी सार्वजनिक स्थलों की…
- September 22, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 6:32 pm
