👁 कुल विजिटर: 30,207
f 𝕏 ➤

पीएमश्री स्कूल बंडा में हुआ चित्रकला का प्रदर्शन

बंडा। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत सपनों का भारत कार्यक्रम में पीएमश्री शासकीय कन्या स्कूल बंडा विद्यालय की छात्राओं ने पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया एवं पेंटिंग (चित्रकला ) की प्रदर्शनी विद्यालय परिसर में लगाई गई उक्त कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया उन्होंने छात्राओं की पेंटिंग को देखकर सराहा एवं छात्राओं को बताया कि नियमित अध्ययन करके हम अपने भविष्य को संभाल सकते हैं और सफल होकर अपने माता-पिता, नगर और देश के लिए कार्य कर सकते हैं।  ताकि हमारा देश माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत की संकल्पना को पूरा कर सके । इस योजना में सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  आगंतुक अतिथियों ने सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । एवं विधा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में शरद श्रीवास्तव आई टी संयोजक कार्यक्रम संयोजक सनत जैन महामंत्री  प्रशांत भोजक महामंत्री सौरभ सिंघई  समाज सेवी नरेंद्र मेंहदेले कार्यालय मंत्री नगर मंडल भाजपा उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर ने किया एवं प्राचार्य संतोष चौरसिया ने आभार माना।

Leave a Reply

Related Post

संकल्प फाउंडेशन ने निभाया वादा, बोन मैरो कैंसर पीड़ित बच्ची के घर लगाया आरओ वॉटर प्युरिफायर सिस्टम
एक साल से बोतलबंद पानी पर निर्भर था परिवार, शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने के…
श्री गुलाबबाबा मंदिर सागर का 19वाँ वार्षिक उत्सव 30 नवंबर से, छह दिवसीय आयोजनों की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
सागर उदय संवाददाता, सागर बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध, भव्य एवं आकर्षक धार्मिक स्थलों में शामिल श्री…