आपस फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित

सागर उदय संवाददाता, सागर

पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आपस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय सेविका समिति ) के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संतुलन, स्वच्छ वायु, हरियाली और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य में वृक्षों के महत्व पर जोर दिया गया।

आपस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। यदि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और सुरक्षित भविष्य देना है, तो आज हमें पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प भी लेना होगा। पर्यावरण की रक्षा किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है।

उन्होंने आगे कहा कि समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा करना नहीं, बल्कि भविष्य को बेहतर बनाना भी है। वृक्षारोपण जैसी छोटी-छोटी पहलें सामूहिक प्रयास से बड़े बदलाव का आधार बन सकती हैं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने, अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया। आपस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय सेविका समिति आ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज को हरित भविष्य की दिशा में प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।  आइए, पौधे लगाने की परंपरा को जीवन का संस्कार बनाएं। आज का लगाया एक पौधा, कल किसी के जीवन की सांस बनेगा। कार्यक्रम में आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति दूबे एवं समस्त स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ साथ ही राष्ट्रीय सेविका समिति की बहन , आपस फाउंडेशन के सदस्य एएसपी लवली सोनी, रूही जैन ,सविता ठाकुर, निधि दुबे, प्रज्ञा उपाध्याय, अर्चना अग्रवाल, नीलम साहू, अंशुमा अग्रवाल, रिमी खटिक, श्रद्धा ठाकुर, रितु ठाकुर, गुरजीत चावला जी इत्यादि सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Related Post

निगमायुक्त ने सिविल लाइन चैराहे पर स्वयं मौजूद रहकर कराई सफाई, शहर की स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश
सागर उदय, सागरनगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र का निरीक्षण…
माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति महाअनुष्ठान का आयोजन 29 को
रावतपुरा सरकार ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी सागर उदय,सागर संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading